Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में आज से बिगड़ेगा मौसम, इन तीन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 07:00 AM (IST)

    Aaj Ka Mausam बिहार में मानसून सक्रिय है जिससे पटना समेत कई जिलों में वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। औरंगाबाद के रफीगंज में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का तापमान सामान्य बना हुआ है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: प्रदेश में मानसून का प्रभाव बने होने के साथ वर्षा का सिलसिला जारी है। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट वर्षा उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान मानसून मेहरबान होने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत नालंदा, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, गयाजी, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ एवं औरंगाबाद में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन एवं वज्रपात की चेतावनी है।

    कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार है। जबकि, प्रदेश के तीन जिलों के गयाजी, रोहतास एवं औरंगाबाद जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    बीते 24 घंटों के दौरान औरंगाबाद के रफीगंज में सर्वाधिक वर्षा 70.4 मिमी दर्ज की गई। जबकि, राजधानी में 30.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस एवं 35.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    राजधानी में बुधवार को 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आसपास इलाकों में काले बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति 

    वैशाली के हाजीपुर में 52 मिमी, नवादा के कौआकोल में 49 मिमी, सिवान में 49 मिमी, जमुई के इस्लामनगर अलीगंगज में 48.6 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 44.6 मिमी, नवादा के वारसलीगंज में 44.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, नालंदा के सिलाव में 40.4 मिमी, नवादा के रोह में 38.2 मिमी, पटना के संपत्तचक में 36.8 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 36.2 मिमी, नालंदा के नूरसराय में 32.6 मिमी, बांका के चंदन में 30.8 मिमी एवं अररिया के रानीगंज में 30.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    पटना का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।