Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों के लिए मौसम फिर बनेगा आफत, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
पटना समेत बिहार के 16 जिलों में मानसून सक्रिय है जिससे कई क्षेत्रों में जलजमाव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है। खगड़िया में सर्वाधिक 206 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना में अगले 24 घंटों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बने होने के कारण राजधानी सहित प्रदेश के 16 जिलों के अलग-अलग भागों में रूक-रूक कर हो रही वर्षा से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। वर्षा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। प्रदेश में हल्की व भारी वर्षा की स्थिति मेघ गर्जन के साथ बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में वर्षा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है।
किशनगंज जिले में भारी वर्षा के आसार है। मध्य एवं पूर्वी भागों के अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। खगड़िया में सर्वाधिक वर्षा 206 मिमी दर्ज की गई। राजधानी में सुबह साढ़े नौ बजे तक 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में दिन भर में 29.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
किशनगंज में 33 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। 15 अगस्त को गयाजी और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है। राजधानी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस व 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
खगड़िया के मानसी में 188.6 मिमी, सारण के परसा में 157.4 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 135.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 122.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 117.6 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 108.2 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 98.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, किशनगंज के चरघरिया में 97 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 82.4 मिमी, सारण के दिघवारा में 80.2 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 80.2 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 77.6 मिमी, बेगूसराय के बछवाड़ा में 76.2 मिमी, मोहनिया में 75 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढें-
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।