Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: रोहतास और भभुआ में बारिश बरपाएगी कहर; इन आठ जिलों में भी अलर्ट; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 07:02 AM (IST)

    बिहार के कई जिलों में मानसून सक्रिय है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पटना सहित 20 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। भभुआ और रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गयाजी में सबसे अधिक 186.8 मिमी बारिश हुई जबकि पटना में 26.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बने होने से राजधानी सहित प्रदेश में रूक-रूक कर झमाझम वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

    माैसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 20 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। प्रदेश के भभुआ, रोहतास में अति भारी वर्षा की चेतावनी है। जबकि अरवल , औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, बांका, जमुई, शेखपुरा में भारी वर्षा के आसार है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते 24 घंटों के दौरान गया, बेगूसराय, समस्तीपुर, सहरसा, औरंगाबाद, जमुई, नवादा के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

    गयाजी के (डोभी) में सर्वाधिक वर्षा 186.8 मिमी वर्षा इस सीजन का सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई जबकि, राजधानी में 26.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    बुधवार को राजधानी समेत आसपास इलाकों में झमाझम वर्षा से कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बनी रही है। राजधानी में बुधवार को 14.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    इन स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा 

    गयाजी के शेरघाटी में 181.4 मिमी, फतेहपुर में 180.2 मिमी, मोहनपुर में 169.4 मिमी, बाराचट्टी में 166.2 मिमी, बांके बाजार में 156.0 मिमी, समस्तीपुर के दलसिंहसराय में 139.6 मिमी, जमुई के खैरा में 136.4 मिमी, बेगूसराय के बछवाड़ा में 121.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, औरंगाबाद के मदनपुर में 120.8 मिमी, बेगूसराय के बरौनी में 105.8 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 100.2 मिमी, समस्तीपुर में 95 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 91.2 मिमी एवं जमुई में 90.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुुख शहरों का तापमान 

    पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।