Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: 13 जिलों में आंधी-पानी को लेकर जारी हुआ अलर्ट, सावधान रहने की अपील; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 27 May 2025 08:00 AM (IST)

    पटना में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है और येलो अलर्ट जारी ...और पढ़ें

    Hero Image
    13 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी, राजधानी में छाए रहेगा बदरा

    जागरण संवाददाता, पटना। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और इसके आसपास के इलाकों में उपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में हरियाणा के ऊपर स्थित हो गया है।

    एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा से होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में 31 मई तक अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी की संभावना बनी हुई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।

    13 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर एवं बांका जिले में आंधी-पानी व मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार है। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

    किसानों के लिए सामने आई राहत भरी खबर 

    प्री-मानसून में होने वाली वर्षा किसान भाईयों के लिए राहत भरी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किशनगंज, गया, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा, भागलपुर जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के तैबपुर में 136.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, गया, वाल्मीकि नगर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा 

    गया में 67.8 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 36.6 मिमी, कटिहार के मनहारी में 34.2 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 18.6 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 17.3 मिमी, मधेपुरा के अलालनगर में 16.6 मिमी, अररिया के सिकटी में 14.6 मिमी, कटिहार के बरारी में 14.2 मिमी, गया के इमामगंज में 12 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 10.4 मिमी, भागलपुर के नौगछिया में 10.2 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 8.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    इस बार नौतपा का असर बेअसर

    मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से आरंभ होने वाला नौ दिनों तक सबसे गर्म दौर के दौरान राज्य में मौसम के तेवर के कारण नौतपा बेअसर होगा।

    अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाएं हैं जिनकी वजह से राज्य में आंधी-पानी का सिलसिला बना हुआ है। हवा में 80 प्रतिशत तक नमी है। इससे तापमान अधिक होने के साथ वर्षा और तेज हवा के कारण नौतपा का असर तीव्र नहीं पड़ेगा।

    सामान्य से अधिक वर्षा के आसार

    केरल में मानसून ने 24 मई को दस्तक दे दी है। आमतौर पर केरल में एक जून तक आने की संभावना रहती है। वहां पर मानसून निर्धारित समय से आठ दिन पहले पहुंचा है।

    मानसून को केरल से बिहार पहुंचने में 15 से 16 दिन का समय लगता है। ऐसे में बिहार में भी मानसून समय से पहले यानी 10-12 जून के बीच पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    हालांकि मानसून पहुंचने का अंतिम निर्णय हवा की गति, नमी और बादलों की स्थिति पर निर्भर करता है। मौसम विभाग ने अप्रैल में कहा था कि मानसून सीजन के दौरान अल नीनो की संभावना नहीं है। यानी इस वर्ष सामान्य से ज्यादा वर्षा की संभावना है।

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

    2023 में अल नीनो सक्रिय था इस कारण मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से छह फीसदी कम वर्षा हुई थी।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 34.9 27.8

    गया 34.4 26.8

    भागलपुर 30.9 26.0

    मुजफ्फरपुर 32.0 27.2

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)