Bihar Weather Today: बिहार में पलटी मारेगा मानसून, 25 जिलों में बिजली गिरने और बारिश की संभावना
पटना और आसपास के इलाकों में रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को पटना समेत 25 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है और 10 सितंबर से भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जागरण सवाददाता, पटना। राजधानी और आसपास के इलाकों में पूरा दिन तपने और उमसने के साथ रविवार की शाम में झमाझम वर्षा से लोगों को राहत दी है।
करीब 15 मिनट तक झमाझम बरसने के बाद हल्की बूंदाबांदी के बीच शहर करीब 20 मिनट तक भीगा रहा। वर्षा से बहुत हद तक गर्मी के तेवर तो शांत हो गए लेकिन उमस बना रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को पटना सहित 25 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। 10 सितंबर से मौसम में बदलाव आने के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
शाम में झमाझम वर्षा के कारण पटना सहित 16 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस व 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 90.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। बक्सर में 37 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा
बक्सर के चौसा में 54.0 मिमी, नवादा के मसकौर में 52.4 मिमी, शेखपुरा के अरियारी में 50.2 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 35.0 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 34.8 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 34.6 मिमी, सुपौल के छातापुर में 34.4 मिमी, सीतामढ़ी के बाजपट्टी में 32.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, सिवान के हसनपुरा में 31.2 मिमी, नवादा के हिसुआ में 29.4 मिमी, गयाजी में 28.9 मिमी, नवादा के सिरदाला में 26.6 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 22.0 मिमी, बिहारशरीफ में 20.0 मिमी, अररिया में 17.6 मिमी, नालंदा के इस्लामपुर में 16.6 मिमी, शिवहर के डुमरी में 15.8 मिमी, मधुबनी के घोघरडिहा में 15.2 मिमी एवं औरंगाबाद के रफीगंज में 15.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें-
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।