Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: 20 जुलाई से मानसून होगा मेहरबान, आज कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम; बारिश की चेतावनी

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 06:56 AM (IST)

    बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 जुलाई से सक्रिय होने की संभावना है जिससे कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में पटना समेत कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई जिसमें जमुई के चकाई में सर्वाधिक वर्षा हुई। राजधानी में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    Hero Image
    20 जुलाई में मानसून होगा मेहरबान। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता में 20 जुलाई से तेजी आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है। इसके पूर्व प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित 19 जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मेघ गर्जन व छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

    बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 14.2 मिमी व जमुई के चकाई में सर्वाधिक वर्षा 32.2 मिमी दर्ज की गई।

    गुरुवार को पटना समेत आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

    गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा 

    औरंगाबाद के नवीनगर में 25.8 मिमी, सहरसा के सतार कटैया में 21.6 मिमी, बांका के अमरपुर में 16.2 मिमी, बांका के चंदन में 16.2 मिमी, नवादा के रजौली में 15.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 14.4 मिमी, पटना के फुलवारीशरीफ में 14.0 मिमी, नवादा के हिसुआ में 13.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 12.4 मिमी, बांका के शंभूगंज में 12.4 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 11.2 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 11.2 मिमी, झाझा में 10.4 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 10.4 मिमी, भागलपुर के सोनहलुआ में 10.2 मिमी, पटना शहर में 9.2 मिमी, पटना के बिहटा में 9.0 मिमी, भोजपुर के आरा में 8.8 मिमी एवं औरंगाबाद में 8.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    comedy show banner
    comedy show banner