Updated: Thu, 12 Jun 2025 07:08 AM (IST)
प्रदेश में अगले दो दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 14 जून को पटना सहित सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उत्तरी भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों को धान की बुआई के लिए मध्यम अवधि की किस्मों का चयन करने की सलाह दी है।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में दो दिनों बाद लोगों को भीषण गर्मी व आर्द्र दिन से राहत मिलने की संभावना है। 14 जून को पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की संभावना है।
उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, हल्की बारिश वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों में गर्म और आर्द्र दिन रहने की चेतावनी है।
48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। बुधवार को औरंगाबाद एवं भोजपुर जिले में 31 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ गर्म और आर्द्र दिन रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पटना का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
बुधवार को डेहरी, औरंगाबाद, गया, बांका, छपरा, फारबिसगंज, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
धान की बुआई के लिए समय
मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए खेती को लेकर सुझाव दिया है कि इस समय नर्सरी में मध्यम अवधि की धान की किस्म जैसे कनक, सीता, राजेंद्र श्वेता, बीपटी 5204, सुवासनी और एमटीयू 1001 की बुआई के मौसम सही है।
एक हेक्टेयर क्षेत्र में रोपाई के लिए लगभग आठ से एक हजार वर्ग मीटर में नर्सरी तैयार कर सकते हैं। नर्सरी बेड की चौड़ाई 1.25 से 1.5 मीटर के बीच रखे।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 40.7 तथा न्यूनतम 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 38.8 तथा न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 38.6 तथा न्यूनतम 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।