Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट; तेजी से गिरेगा तापमान; पढ़ें आज का मौसम

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 07:37 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार के 12 जिलों में एक बार फिर से बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस बारिश के बाद से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा। प्रदेश में ठंड का आगमन हो जाएगा। वहीं राजधानी पटना में बीते 24 घंटे से बादलों की आवाजाही लगी हुई है। भागलपुर और मुजफ्फरपुर में तापमान तेजी से गिर रहा है।

    Hero Image
    बिहार के 12 जिलों में बारिश का अनुमान (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: प्रदेश में मानसून अवधि खत्म होने के बाद मौसम के मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। इसका असर तापमान में धीरे-धीरे पड़ेगा। मंगलवार को पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रही। पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के 12 जिलों में बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में तीन से चार दिनों तक उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार व दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

    बारिश की वजह से तेजी से गिरेगा तापमान

    बारिश की वजह से तापमान तेजी से गिरेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगल सप्ताह तक बिहार में ठंड दस्तक दे देगी। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर रहना होगा। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र में अभी ही सिहरन महसूस हो रही है।

    शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा

    शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। फिलहाल रात में हल्की ठंड का एहसास होगा।  

    नीचे पढ़ें सभी शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    पटना 32 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
    भागलपुर 32 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
    मुजफ्फरपुर 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
    दरभंगा 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
    बेगूसराय 32 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
    गया 30 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस

    मधेपुरा में बदला मौसम का मिजाज

    मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मौसम के बदलते दौर में अब गुलाबी ठंड का एहसास भी लोगों को होने लगा है। दिन में धूप निकलने के कारण हल्की गर्मी के बाद शाम ढलते ही मौसम में अचानक बदलाव आता जा रहा है। शाम के बाद से तापमान में गिरावट शुरू होने लगता है। जो रात भर लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास कराने लगता है।

    मालूम हो कि बदलते मौसम के कारण फिलहाल तापमान में 08 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट अभी से ही दर्ज होने लगी है। शाम ढलते ही लोगों को बिजली पंखा के हवा में ठंड का एहसास होने लगता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह के बाद से मौसम में ठंडापन आना लाजमी है।

    अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आती जाएगी और दीपावली एवं महापर्व छठ में अच्छा खासा ठंड का एहसास होने लगेगा। इस कारण आमलोग भी अब बदलते मौसम को देखते हुए ठंड के कपड़े सहित अन्य जरूरी सामग्री को लेकर सजग होते दिख रहे हैं।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

    Bihar Weather Today: बिहार में बदलने लगा मौसम, हवाओं ने बदली दिशा; ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट