Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के इन 3 जिलों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    Updated: Fri, 30 May 2025 07:22 AM (IST)

    राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। पटना में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी ...और पढ़ें

    Hero Image
    अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट

    जासं, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना सहित दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

    3 जिलों में भारी बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित सिवान, वैशाली, बक्सर, भोजपुर जिले को छोड़ कर सभी जिलों में आंधी-पानी के साथ बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

    राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। तीन मई तक प्रदेश के पूर्वी भागों में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना के पुनपुन, पालीगंज, दनियांवा, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, सिवान, नालंदा, भोजपुर, किशनगंज एवं औरंगाबाद में वर्षा दर्ज की गई। पटना जिले के पुनपुन में 24.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    गुरुवार को पटना सहित 11 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

    बक्सर (चौगाई) 20.2 मिमी, कटिहार (मनसाही) 19.2 मिमी, बक्सर (ब्रह्मपुर) 17.2 मिमी, पटना (पालीगंज) 15.0 मिमी, जहानाबाद (मोदनगंज) 10.2 मिमी, सिवान (रघुनाथपुर) 9.6 मिमी।

    नालंदा (सिलाव) 9.4 मिमी, पटना (दनियावां) 8.6 मिमी, अररिया 8.4 मिमी, भोजपुर (शाहपुर) 8.4 मिमी, अररिया (रानीगंज) 6.6 मिमी, किशनगंज (टेढ़ागाछ) 6.4 मिमी, अररिया (फारबिसगंज) 6.3 मिमी, किशनगंज (दिघलबैंक) 6.2 मिमी, औरंगाबाद (ओबरा) 5.6 मिमी।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम(तापमान डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 37.9 30.5
    गया 36.4 28.2
    भागलपुर
    मुजफ्फरपुर