Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार; अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 08:07 AM (IST)

    Bihar Ka Mausam बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। पंजाब में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवात बनने के चलते राज्य का मौसम तेजी से बदल रहा है। वहीं आलू किसानों को सलाह दी गई है कि वे आलू की तैयार फसल को संग्रह कर लें। वे खेतों से निकालकर घरों में संग्रह कर लें।

    Hero Image
    बिहार में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: पंजाब में उठे पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक प्रभाव बिहार पर दिखाई देने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवात बनने से राज्य का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। चक्रवात के कारण रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा के आसार है। प्रदेश के उत्तर पश्चिम एवं उत्तर मध्य भाग में तेज आंधी चलने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खासकर रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं गया में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। राज्य के कुछ इलाके में ओलावृष्टि हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में पंजाब एवं मेघालय में चक्रवात बनने से बिहार का मौसम सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। राज्य के पूर्व एवं पश्चिमी में चक्रवाती घटना होने के कारण प्रदेश के आकाश में बादल छाए हुए हैं।

    रविवार को कुछ इलाके में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन एवं ओलावृष्टि हो सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में तीन एवं चार मार्च को 10 से 30 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। 

    आलू की तैयार फसल का संग्रह करें किसान

    मीठापुर कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डा.एम.डी.ओझा का कहना है कि किसानों को आलू की तैयार फसल को संग्रह कर लेना चाहिए। वे खेतों से निकालकर घरों में संग्रह कर लें। आलू की तैयार फसल को वर्षा होने पर काफी नुकसान हो सकता है।

    वर्तमान में राज्य में वर्षा होने पर आम एवं लीची की फसल को भी नुकसान हो सकता है क्योंकि आम के पौधे में मंजर आ गए हैं। वर्षा से मंजर के पराग धुल जाएंगे। इससे फलन प्रभावित होगा।

    यह भी पढ़ें

    Photos: तेजप्रताप यादव ने लूट ली महफिल..., तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह भैया वाह; दिखी लालू की पुरानी झलक

    Tejashwi Yadav: खाना-पीना, दिग्गज भोजपुरी सिंगर... ये है तेजस्वी की महारैली की व्यवस्था, आरा से जाएंगे 50000 लोग