Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के इन पांच जिलों में आज बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव 2 जुलाई तक बना रहेगा। अगले 24 घंटों में पटना और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, गया और औरंगाबाद जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

    By Jitendra KumarEdited By: Piyush Pandey Updated: Fri, 27 Jun 2025 07:05 AM (IST)
    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव दो जुलाई तक बने रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना एवं आसपास इलाकों में तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    भारी बारिश की चेतावनी

    जबकि, पांच जिलों के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, गया और औरंगाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है।

    तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार है। 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

    बीते 24 घंटों के दौरान नवादा जिले के पकरीबारांवा में 40.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी और आसपास इलाकों में गुरुवार को बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

    पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

    मुंगेर के संग्रामपुर में 33.3 मिमी, भागलपुर के संग्रामपुर में 29.8 मिमी, भागलपुर के इस्लामपुर में 29.8 मिमी, पटना के दनियावां में 29.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, जमुई के झाझा में 28.3 मिमी, मुजफ्फरपुर में 28.0 मिमी, मुंगेर में 27.5 मिमी, बांका के रजौन में 26.8 मिमी, नवादा के कौआकोल में 26.5 मिमी एवं शेखपुरा के शेखपुर सराय में 25.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28.2 रहा। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें