Bihar Weather: किशनगंज सहित कई जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी
Bihar Weather Today: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर दिख रहा है, जिससे पटना और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में छिटपुट बारिश की संभावना है। किशनगंज सहित उत्तरी भागों में भारी बारिश और आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना। (जागरण)
जागरण संवाददाता, पटना। Aaj Ka Mausam: प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।
किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी की चेतावनी है। किशनगंज जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सुपौल, अररिया , किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया , खगड़िया एवं कटिहार में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में एक जुलाई तक अलग-अलग भागों में आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गया, बक्सर, दरभंगा, पटना के खुसरूपुर, जमुई, नवादा, रोहतास, बांका, भभुआ, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा, जमुई, बक्सर, समस्तीपुर के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई।
लोगों को उमस से मिली राहत
गया के इमामगंज में सर्वाधिक वर्षा 108.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर में तेज हवा के साथ वर्षा से लोगों को उमस से राहत मिली।
राजधानी में 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना व भागलपुर जिले में 31 किमी प्रतिघंटा की हवा की रफ्तार रही। पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
बक्सर के चौसा में 78.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 45 मिमी, पटना के खुसरूपुर में 42.4 मिमी, जमुई के गरही में 38 मिमी, नवादा में 37.4 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 34.4 मिमी, भभुआ के चांद में 28.4 मिमी, बांका के बेलहर में 28 मिमी, बक्सर के डुमरांव में 25.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, जमुई में 21.4 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 19.6 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 19.4 मिमी, नालंदा के सिलाव में 19.4 मिमी, समस्तीपुर के शिवजी नगर में 18.2 मिमी, नालंदा के हिलसा में 16.4 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 16.2 मिमी, पटना के बाढ़ मे 16 मिमी, रोहतास के संझौली में 15.6 मिमी में वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।