Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार में होली पर बिगड़ेगा मौसम, इन 8 जिलों में होगी गरज के साथ बारिश; चेतावनी जारी

Bihar Weather News Hindi बिहार में होली पर इस बार मौसम में उलटफेर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 8 जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश को लेकर 25 मार्च को किसानों और नाविकों को चेतावनी जारी की गई है। बक्सर बिहार का सर्वाधिक गर्म शहर रहा। बीते 24 घंटे में किशनगंज में बारिश हुई है।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 24 Mar 2024 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 07:57 AM (IST)
बिहार में होली पर मौसम में होगा उलटफेर (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather on Holi: होली के मौके पर पटना समेत प्रदेश के मौसम का मिजाज अलग रहेगा। पटना आसपास व दक्षिणी भागों में 25- 26 मार्च को कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बिजली चमकने के आसार है।

loksabha election banner

बिहार के इन जिलों में गरज के साथ होगी बारिश (Rain in Bihar)

हिमालय के तराई वाले भागों के 12 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा के एक या दो जगहों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन जगहों पर रहने वाले लोगों को 25 मार्च को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार होलिका से लेकर होली के दिन अन्य भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट

बीते दिनों में हुई वर्षा के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। तापमान में वृद्धि नहीं होने के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि, 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सर्वाधिक गर्म स्थान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज के गलगलिया में 5.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को फारबिसगंज को छोड़ कर पटना समेत शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादलों का प्रभाव बना रहा।

 यह भी पढ़ें

Bihar Politics: पशुपति पारस को अब BJP ने दिया दूसरा झटका, चिराग का रास्ता कर दिया आसान, मचेगा सियासी घमासान

Bihar Politics: क्या उपेंद्र कुशवाहा से नीतीश कुमार ने ले लिया बदला? 'पलटीमार' गेम खेलकर दे दिया बड़ा झटका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.