Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में उमस से हाल बेहाल, इन पांच जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; जानें अपने शहर का हाल

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 06:56 AM (IST)

    Aaj Ka Mausam बिहार में मानसून की बेरुखी से पटना समेत कई जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पटना में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की बेरुखी के कारण पटना सहित अधिसंख्य जिलों में सूखे जैसे हालात बने हैं। पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। सामान्य से अधिक तापमान होने व नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मौसम में धीरे-धीरे सुधार के आसार है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    पांच जिले अररिया, किशनगंज, बांका, जमुई और भागलपुर के एक या दाे स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।

    बीते 24 घंटों के दौरान दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, रोहतास, बेगूसराय के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

    दरभंगा के घनश्यामपुर में 84.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना जिले के धनरूआ में 37.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    प्रमुख जिलों में वर्षा की स्थिति 

    दरभंगा के ताराडीह में 83 मिमी, मधुबनी के घोघरडिहा में 62.1 मिमी, मधुबनी के माधेपुर में 52.2 मिमी, मधुबनी के फुलपरास में 48.2 मिमी, मधुबनी के अंधराठाड़ी में 36.4 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 27.2 मिमी, सुपौल के पिपरा में 24.8 मिमी दर्ज की गई।

    वहीं, सुपौल के किशनपुर में 22.2 मिमी, सुपौल के बौसा में 20 मिमी, नवादा के रजौली में 19.4 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 18.6 मिमी, दरभंगा में 16.2 मिमी, औरंगाबाद में 15.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 15.2 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 14.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति 

    पटना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गयाजी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनमत 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, भागलपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।