Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: बिहार में आज भी जारी रहेगा मौसम का कहर, तेज आंधी और बारिश मचाएगी तबाही; IMD का ऑरेंज अलर्ट

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 07:31 AM (IST)

    बिहार में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जन वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से किसानों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है।

    Hero Image
    प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी पटना सहित प्रदेशभर के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शुक्रवार को भी राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-तड़क के साथ बारिश होगी, जिसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जिलों में बारिश के आसार

    बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय व नवादा जिले के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पूर्वी भागों के कुछ स्थानों गरज-तड़क को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इस दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर
    अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 37.0 26.0
    भागलपुर 36.0 24.0
    मुजफ्फरपुर 35.0 25.0

    सिवान : बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता

    जिले में गुरुवार की दोपहर हुई झमाझम वर्षा ने जहां को लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस वर्षा से किसानों के चेहरे पर सिकन देखी गई।

    बताया जाता है कि किसानों की फसल खेतों खड़ी है तथा कुछ काटकर दवनी के लिए खलिहान में रखी है। वर्षा से उनकी गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर वर्षा नहीं होने से पंपिंग सेट से फसलों की सिंचाई की, जब फसल तैयार हुई और काटने के समय आया तो बारिश इसे नुकसान पहुंचा रही है।

    बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इससे किसान अपने भाग्य को कोस रहे हैं। यह वर्षा आम, लीची एवं सब्जी की खेती के लिए लाभदायक साबित होगी। वहीं, गेंहू सहित पकी फसलों के लिए नुकसानदायक है।

    ये भी पढ़ें

    दिल्ली और राजस्थान में परेशान करेगी गर्मी, पहाड़ों पर आंधी-तूफान का अलर्ट; इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    Bihar Weather: बिहार के इन दो जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी