Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; लोगों से सावधान रहने की अपील; पढ़ें आज का मौसम

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 07:39 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में आज फिर से 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बीते 24 घंटों की बात करें तो रोहतास में जमकर बारिश हुई है। बेगूसराय में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    Hero Image
    बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: पश्विम बंगाल और उससे सटे झारखंड पर गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से राजधानी समेत दक्षिणी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा व झोंके के साथ 50 किमी प्रतिघंटा हवा का प्रवाह जारी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    बिहार में मानसून के तेज प्रभाव के कारण गया, नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और बक्सर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

    रोहतास के संझौली में सर्वाधिक बारिश हुई

    रोहतास के संझौली में 82.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। राजधानी में शुक्रवार को शाम सात बजे तक 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    मौसम में बदलाव के कारण पटना सहित 30 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री गिरावट के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

     प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    शहर           अधिकतम                न्यूनतम

    पटना           29.5                        26.9

    गया             27.9                        25.3

    भागलपुर      28.6                        26.5

    मुजफ्फरपुर  29.2                        27.1

    ये भी पढ़ें

    Paschim Champaran News: पश्चिमी चंपारण में दिल दहलाने वाली घटना, रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे; दो की मौत

    Flood in Bihar: बिहार में गंगा, गंडक और कोसी नदियों का तांडव, भागलपुर-खगड़िया सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात