विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: 12 सितंबर से बिगड़ने वाला है मौसम, लोगों से सावधान रहने की अपील; पढ़ें बारिश को लेकर नया अपडेट

Published: Tue, 10 Sep 2024 07:57 AM (GMT+05:30)

Bihar Weather Hindi बिहार के कई हिस्सों में आजकल छिटपुट हो रही है। वहीं 12 सितंबर से मौसम में बड़ा ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. अब तक 843.8 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, लेकिन नहीं हुई
  2. 24 घंटे में राजगीर में सबसे अधिक तापमान किया गया रिकॉर्ड

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News आगामी 12 सितंबर के बाद राज्य में एक बार फिर मानसून को सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उसे आगे बढ़ने पर राज्य में अच्छी वर्षा की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में मूसलाधार बारिश को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

वर्तमान में राज्य में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है। अब तक राज्य में सामान्य से 27 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड किया गया।

सामान्यत: राज्य में मानसून के दौरान अब तक 843.8 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए लेकिन नौ सितंबर तक राज्य में 617.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाके में स्थानीय कारणों से हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले चौबीस घंटे में राजगीर में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, वहां पर अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 88 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। राजधानी में पिछले चौबीस घंटे में 16 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। 

राजधानी में उमस ने छुड़ाया पसीना

राजधानी में सोमवार को उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को पसीना छुड़ाना शुरू किया तो शाम तक उमस का कहर जारी रहा।

दोपहर में उमस इतनी ज्यादा बढ़ कि लोगों को न घर में राहत मिल रही थी न ही बाहर। सड़कों पर थोड़ी देर खड़ा होने पर लोग पसीना-पसीना हो जाते थे। बाजाराें में भी उमस के कारण दोपहर में सन्नाटा रहा। सड़कों पर बहुत कम लोग ही दिखाई पड़े।

यह भी पढ़ें-

बिहार में उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले दो दिनों में मिलेगी राहत; पढ़ें बारिश को लेकर IMD का पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, 10 सितंबर तक बिहार भर में वर्षा के आसार; पढ़ें कहां कैसा रहेगा मौसम