विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, 10 सितंबर तक बिहार भर में वर्षा के आसार; पढ़ें कहां कैसा रहेगा मौसम

Published: Sun, 08 Sep 2024 07:49 AM (IST)

Bihar Weather बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठा है। इसको लेकर राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने दस सितंबर तक वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पटना में न्यूनतम 28 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान
  2. मुजफ्फरपुर में न्यूनतम 28 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।आठ सितंबर तक उसे ओडिशा तट से टकराने के आसार है। उसके बाद दस सितंबर तक बिहार में वर्षा की उम्मीद एक बार फिर बन सकती है। अभी भी राज्य में मानसून के दौरान सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की जा रही है।

सात सितंबर तक राज्य में 828.7 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 614.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यानी राज्य में सामान्य से 26 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सात सितंबर को सीतामढ़ी के पुपरी राज्य में सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां पर अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना में इतना रहा तापमान

वहीं, न्यूनतम तापमान डेहरी में रिकॉर्ड किया गया, वहां पर न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 35.2 एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वर्तमान में मानसून की रेखा बीकानेर, कोटा, दमोह होते हुए पारादीप से गुजर रही है।

मानसून की रेखा प्रदेश से नीचे होने के कारण ही फिलहाल यहां वर्षा के आसार नहीं बन रहे हैँ। अब दस सितंबर तक उम्मीद है कि एक बार फिर राज्य में तेज वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

बिहार के 5 जिलों के लोग रहें सावधान, 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल

यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, 15 राज्यों में येलो अलर्ट; पढ़िए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।