विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार में उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले दो दिनों में मिलेगी राहत; पढ़ें बारिश को लेकर IMD का पूर्वानुमान

Published: Mon, 09 Sep 2024 07:00 AM (GMT+05:30)

बिहार में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि कुछ जगहों पर जमकर बारिश हो रही है तो कुछ इलाकों ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ
  2. बिहार में मानसून पड़ा कमजोर, कई जगहों पर हो रही हल्की बारिश

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून फिलहाल काफी कमजोर पड़ गया है। कमजोर मानसून के कारण ही राज्य में अच्छी वर्षा नहीं हो रही है। स्थानीय कारणों से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की फूहारें पड़ रही हैं। रविवार को गया के इमामगंज में 32.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं, गया के शेरघाटी में 28.2 एवं औरंगाबाद में 12.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। पूरे राज्य के वातावरण में उमस ने लोगों को खूब पसीना छुड़ाया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मानसून काफी कमजोर पड़ चुका है।

कुछ इलाके में स्थानीय कारणों से हल्की वर्षा हो सकती है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान राजगीर में रिकॉर्ड किया गया, वहां पर अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी की हवा में आर्द्रता 84 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई

राजधानी की हवा में आर्द्रता 84 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। गया में तो 100 प्रतिशत आर्द्रता रिकॉर्ड की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में रहा, वहां पर 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तेज धूप एवं वातावरण में काफी आर्द्रता होने के कारण उमस काफी बढ जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में वर्षा के आसार बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, 10 सितंबर तक बिहार भर में वर्षा के आसार; पढ़ें कहां कैसा रहेगा मौसम

यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, 15 राज्यों में येलो अलर्ट; पढ़िए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?