Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: पटना समेत आसपास के इलाकों का मौसम रहेगा गर्म, उत्तरी भागों के 14 जिलों में हल्की वर्षा की आशंका

    By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 10:06 AM (IST)

    Bihar Weather Update आज उत्तरी भागों के 14 जिलों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। झमाझम वर्षा को लेकर तीन अगस्त तक कोई चेतावनी नहीं है। दो व तीन अगस्त को पटना समेत प्रदेश के दक्षिण पश्चिम दक्षिण मध्य उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य भागों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन वज्रपात की चेतावनी है।

    Hero Image
    Bihar Weather: पटना समेत आसपास के इलाकों का मौसम रहेगा गर्म, उत्तरी भागों के जिलों में हल्की वर्षा की आशंका

    जागरण संवाददाता, पटना : प्रदेश में मानसून का प्रभाव कम हुआ है। इससे वर्षा में कमी आई है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के सात जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि पटना समेत शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को (आज) उत्तरी भागों के 14 जिलों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। वहीं, शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

    मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पश्चिमी सीमा हिमालय की तलहटी से लेकर पूर्वी सीमा गोरखपुर, पटना, बांकुड़ा, दीघा होते हुए पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है।

    तीन अगस्त तक के लिए कोई चेतावनी नहीं

    झमाझम वर्षा को लेकर तीन अगस्त तक कोई चेतावनी नहीं है। दो व तीन अगस्त को पटना समेत प्रदेश के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य भागों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।

    मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अभी भी सामान्य से 26 फीसद वर्षा कम दर्ज की गई है। प्रदेश में वर्षा की स्थिति 569.4 मिमी है, जबकि 768.8 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी।

    पटना समेत 28 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि

    वर्षा में कमी आने के कारण पटना समेत 28 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि आई है। तापमान में वृद्धि होने के कारण लोग उमस वाली गर्मी से परेशान रहे।

    पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री वृद्धि के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस व 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को (आज) पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

    वर्षा की स्थिति

    बीते 24 घंटों के दौरान कैमूर के अधवारा में 51.2 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 32.4 मिमी, दरभंगा के कुशेश्वरनाथ में 26.2 मिमी, दरभंगा के घनश्यामपुर में 16.4 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 15.4 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 13.0 मिमी, खगड़िया के अलौली में 12.6 मिमी, अररिया के रानीगंज में 10.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    comedy show banner