Bihar Weather: राज्य में तेजी से बढ़ रही ठंड, सात दिनों के दौरान आठ डिग्री तापमान में गिरावट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरे व धुंध का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड में वृद्धि की संभावना है। न्यूनतम तापमान में तीन से चार दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। प्रदेश के अधिसंख्य शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अधिसंख्य शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। राजधानी के मौसम की बात करें तो बीते सात दिनों के दौरान तापमान तेजी से गिरावट आई है।
पांच दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस कमी आई है।
प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम औसत तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है। तापमान में अंतर होने के कारण इसका प्रभाव शरीर भी पड़ रहा है।
धूप निकलने के कारण दिन में हल्की गर्मी और रात में सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24-26 व न्यूनतम तापमान 11-15 के बीच रहने की संभावना है।
हफ्ते बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पछुआ से तापमान में अंतर आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान अभी दिन में धूप निकलने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी में बीते सात दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति पर रिपोर्ट।
तिथि न्यूनतम
11 दिसंबर 10.8
10 दिसंबर 13.1
9 दिसंबर 15.1
8 दिसंबर 15.8
7 दिसंबर 19.6
6 दिसंबर 18.7
5 दिसंबर 18.7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
यह भी पढ़ें- 'डीपर लाइट दे रहे, दिखाई नहीं दे रहा', कहकर इंजीनियर से गाली-गलौज करने लगे अपराधी, फिर चला दी गोली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।