Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: फिर गिरने लगा पारा... आज पटना में छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में होगी वर्षा; गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 27 Feb 2024 07:45 AM (IST)

    Bihar Weather News Today राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। रोहतास भभुआ औरंगाबाद व गया जिले में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News In Hindi राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं दक्षिण-मध्य, दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं गया जिले के एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को पटना समेत 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 14.7 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान रहा, जबकि 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के नवादा जिले के रजौली में 1.4 मिमी एवं जमुई में 0.5 मिमी वर्षा हुई।

    सोमवार को पटना व अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रही। न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आने से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की गई।

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आएगा बदलाव

    मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 फरवरी से पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। दो व तीन मार्च को पटना सहित प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य स्थानों के एक या दो जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है।

    प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट

    शहर गिरावट तापमान

    पटना 0.8 14.7

    गया 3.4 11.0

    भागलपुर 2.3 12.9

    औरंगाबाद 2.4 11.8

    डेहरी 1.5 12.0

    नवादा 3.4 11.6

    जमुई 4.2 11.2

    बांका 3.0 10.6

    शेखपुरा 3.4 12.0

    खगड़िया 2.4 11.9

    कटिहार 2.8 13.1

    पूर्णिया 2.1 12.6

    अररिया 2.4 11.6

    (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 27.0 14.7

    गया 27.7 11.0

    भागलपुर 26.3 12.9

    मुजफ्फरपुर 25.2 15.2

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    Tejashwi Yadav: 'पलटु चाचा पलट गए', नीतीश पर फिर बरसे तेजस्वी; बोले- मैं लालू यादव का बेटा हूं...

    Bihar News: होली और चुनाव के दौरान शराब तस्करी की आशंका को लेकर विशेष अलर्ट, कैमरों से होगी निगरानी