Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: बिहार के सात जिलों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, आंधी-पानी और बिजली से सावधान रहने की अपील

    Bihar Weather पटना में मौसम बदला वर्षा से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक वर्षा की संभावना जताई है। सात जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पटना का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और औरंगाबाद में सबसे अधिक वर्षा हुई। पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है।

    By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar Updated: Sat, 21 Jun 2025 07:50 AM (IST)
    Hero Image
    प्रदेश में झमाझम वर्षा के आसार, सात जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ झमाझम वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर हल्के से मध्यम व तेज वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    प्रदेश के सात जिलों के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं बक्सर जिले में आंधी- पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    प्रदेश के अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।

    बीते 24 घंटों के दौरान औरंगाबाद, गया, नालंदा , सिवान, जमुई, शेखपुरा, पटना के फतुहा, दानापुर, पुनपुन, बेगूसराय, लखीसराय में वर्षा दर्ज की गई।

    औरंगाबाद के मदनपुर में सर्वाधिक वर्षा 85.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों के अलावा शेखपुरा, मधेपुरा, बेगूसराय, सहरसा, सासाराम और छपरा समेत अन्य जगहों पर वर्षा दर्ज की गई।

    अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में रूक-रूक कर वर्षा की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गाेपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    शुक्रवार को राजधानी में रूक-रूक कर वर्षा होने से मौसम सामान्य बना रहा। राजधानी में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

    गया के बाराचट्टी में 60.2 मिमी, गया के डुमरिया में 51 मिमी, गया के शेरघाटी में 49.8 मिमी , नालंदा के सरमेरा में 48.4 मिमी , सिवान के हुसैनगंज में 44.1 मिमी, नवादा के हिसुआ में 38.2 मिमी, पटना के नौबतपुर में 38 मिमी , फतुहा में 36.4 मिमी, पुनपुन में 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

    दानापुर में 34.6 मिमी , लखीसराय के चानन में 36.4 मिमी, शेखपुरा में 36.2 मिमी , नालंदा के अस्थांवा में 34.2 मिमी, नालंदा के सिलाव में 32.6 मिमी , गया के टनकुप्पा में 32.4 मिमी, गया के मानपुर में 32 मिमी, गया के फतेहपुर में 31.2 मिमी, बेगूसराय के बखरी में 31.2 मिमी एवं लखीसराय के बरहिया में 31 मिमी वर्षा दर्ज की गई।