Bihar Weather: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड, किन जिलों में तेजी से गिरेगा तापमान? अपने शहर के मौसम का ताजा हाल यहां पढ़ें
Bihar Weather Prediction 30 November बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कई शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। कहीं कोहरे की सघतना बढ़ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इसके प्रभाव से पुरवा हवा का प्रवाह होने से नमी में वृद्धि होने के साथ ठंड में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट नहीं होने व बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम का अलग रंग दिख रहा है।
कहीं कोहरे की सघतना बढ़ रही है तो कहीं धुंध छाई हुए है। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कम हो रहा है। अगले पांच दिनों इसी प्रकार के मौसम बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
पटना समेत कई जिलों में उमस की स्थिति रही
पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में दिन में भी थोड़ी उमस बनी रह सकती है। बुधवार को पटना, गया में हल्के स्तर के कोहरे का प्रभाव रहा, वहीं अन्य जिलों में धुंध का असर दिखा।
बुधवार को 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 13.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि शेष शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद व अरवल में सुबह के समय हल्के स्तर के कोहरा छाए रहेगा, शेष भागों में धुंध का असर बना रहेगा।
इन शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट
गया के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री, औरंगाबाद में 0.5 डिग्री, कैमूर में 1.5 डिग्री, बक्सर में 0.9 डिग्री, भोजपुर में 0.9 डिग्री, छपरा में 0.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर व सुपौल में 0.6 डिग्री, भागलपुर में 0.1 डिग्री, बांका में 0.4 डिग्री, जमुई में 1.4 डिग्री, पूर्णिया में 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान :
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 29.7 17.2
गया 28.2 14.4
भागलपुर 27.5 19.1
मुजफ्फरपुर 27.0 18.6
यह भी पढ़ें
KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।