Bihar Weather: बिहार में बरकरार रहेगी उमस भरी गर्मी, 7 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
नमी वाली हवा के कारण बिहार में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। पटना मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। गया नवादा समेत सात जिलों में वज्रपात का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई नवादा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। अगले दो-तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, पटना। नमी वाली हवा के कारण राज्य में उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा। बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर गरज, बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने, कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात व वज्रपात की संभावना है।
राज्य के सात जिलों गयाजी, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया में गरज के साथ वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान गया, नवादा, अरवल, जमुई, गया, बांका, शेखपुरा, रोहतास, औरंगाबाद व जहानाबाद के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नवादा के रजौली में 25.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गोपालगंज में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
इन जगहों पर दर्ज की गई बारिश
नवादा के सिरदला में 20.2 मिमी, अरवल के कलेर में 15.8 मिमी, जमुई के खैरा में 14.8 मिमी, गया के डुमरिया में 13.6 मिमी, गया के वजीरगंज में 10.2 मिमी, गया शहर में 9.8 मिमी, शेखपुरा के बरबीघा में 9.0 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अरवल के कुर्था में 7.4 मिमी, बांका के बौसी में 7.2 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 7.2 मिमी, अरवल में 6.5 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 6.4 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 6.2 मिमी और नवादा के नरहट में 6.2 मिमी बारिश हुई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
---|---|---|
पटना | 35.9 | 28.8 |
गयाजी | 33.1 | 25.5 |
भागलपुर | 33.6 | 27.0 |
मुजफ्फरपुर | 35.0 | 28.6 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।