Bihar Weather: जारी रहेगा तूफान और बारिश का कहर, IMD का 26 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट; लोग रहें सावधान
प्रदेश के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव जारी है। आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश और बिजली ने कई लोगों की जान ले ली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। सोमवार को मौसम विभाग ने 26 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश के मध्य भागों से झारखंड होते हुए उत्तर तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका का प्रभाव बना हु्आ है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में विक्षोभ की संभावना है। इन सभी मौसमी कारकों के कारण प्रदेश के मौसम में 19 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है।
26 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
- मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित 26 जिलों में मेघ गर्जन, बिजली गिरने व 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
- रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।
नालंदा के सिलाव में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नालंदा, किशनगंज, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, मुंगेर, पूर्णिया के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। नालंदा के सिलाव में सर्वाधिक वर्षा 41.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
गोपालगंज में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा
राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
नालंदा के बेन में 38.4 मिमी, बिहारशरीफ में 35.8 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 34.2 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 30.4 मिमी, बांका के बौसी में 26.8 मिमी, बांका में 24.8 मिमी, किशनगंज में 22.4 मिमी, शेखपुरा में 22.2 मिमी, लखीसराय में 19.8 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 19.8 एवं नालंदा के राजगीर में 19.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
पटना | 32.2 | 23.6 |
गया | 33.5 | 22.8 |
भागलपुर | 29.5 | 20.3 |
मुजफ्फरपुर | 32.0 | 25.0 |
ये भी पढ़ें
Weather News: तेज आंधी-बारिश से यूपी में फसलें बर्बाद, खेतों में जलभराव, कई राज्यों में बढ़ेगा पारा
Bihar Weather Today:सावधान! बिहार में आज भी आंधी-बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।