विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में अब 2 घंटे अधिक होगी पानी की सप्लाई, PHE विभाग की बैठक में CM चौधरी ने दिए निर्देश

Published: Wed, 27 May 2026 01:28 AM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा कर 'हर घर नल का जल' योजना के तहत पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक की। इस क्रम में उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि हर घर नल का जल योजना के तहत की जाने वाली पेयजल आपूर्ति की समय सीमा सुबह और शाम एक-एक घंटा और बढ़ाएं।

सभी के लिए उपलब्धता निरंतर बनी रहे। पेयजल आपूर्ति से संबंधित लोगाें की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। इसके लिए उन्होंने एआई के भी उपयोग का निर्देश दिया।

गुणवत्ता की हो निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निरंतर बनी रहे। जल की गुणवत्ता की निगरानी और पर्यवेक्षण लगातार किया जाए। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और उसकी गुणवत्ता लगातार बनी रहे, इसके लिए प्रत्येक दो-तीन माह पर पंचायतवार जांच कराते रहें।

वार्ड स्तर पर भी इसका निरीक्षण होता रहे। पेयजल आपूर्ति से संबंधित लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इसके लिए एआई का भी उपयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलापूर्ति उपकरण की मरम्मत एवं अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दें। जहां आवश्यकता है वहां 30 जून के पहले नए चापाकल लगाएं।

भूजल संरक्षण को लेकर, जो योजनाएं चलायीं जा रही हैं, उसे बेहतर ढंग से क्रियान्वित किए जाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया। भूजल स्तर की लगातार मानीटरिंग का उन्होंने निर्देश दिया। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम किए जाने की उन्होंने बात कही।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पूरी जानकारी दी। उन्होंने जलापूर्ति योजना के संचालन , रख रखाव, संपोषण, पेयजल गुणवत्ता की जांच आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह व लाेक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचि्व संजीव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- फोरलेन सड़कों से जुड़ेंगे बिहार के सभी जिला मुख्यालय, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश 

यह भी पढ़ें- बिहार में सरकार और प्राइवेट संस्थान मिलकर बनाएंगे मेडिकल कॉलेज, CM ने दिए तेजी से काम के निर्देश