विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में सरकार और प्राइवेट संस्थान मिलकर बनाएंगे मेडिकल कॉलेज, CM ने दिए तेजी से काम के निर्देश 

Published: Wed, 27 May 2026 12:03 AM (IST)

बिहार में पीपीपी मोड के तहत ग्रीन फील्ड और ब्राउन फील्ड मेडिकल कॉलेज विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में पीपीपी मोड (लाेक निजी भागीदारी) के तहत ग्रीन फील्ड और ब्राउन फील्ड में मेडिकल कॉलेज विकसित किया जाएगा।

जिस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज नहीं है, उसे ग्रीन फील्ड श्रेणी माना जाता है। जहां पहले से कॉलेज हैं, उसे ब्राउन फील्ड कहा जाता है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह बात कही।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति व भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सर्विस डिलेवरी, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अद्यतन स्थिति सहित राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों का इलाज अस्पतालों में बेहतर ढंग से हो। अनावश्यक रेफरल पर यथासंभव रोक लगाएं। सभी जिला व अनुमंडलीय अस्पताल 15 अगस्त तक यह व्यवस्था सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को सुलभ, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय आधुनिक चिकित्सा सेना उपलब्ध करायी जा रही। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया गया है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री निशांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- PM की अपील पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्रा पर रोक, VC के जरिए होंगी बैठकें 

यह भी पढ़ें- बिहार में अब शहरी निकायों में भी लगेंगे सहयोग शिविर, जनता की समस्याओं का होगा 'ऑन द स्पॉट' समाधान