विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM की अपील पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्रा पर रोक, VC के जरिए होंगी बैठकें 

Published: Tue, 26 May 2026 11:46 PM (IST)

बिहार सरकार ने ऊर्जा संरक्षण और वित्तीय अनुशासन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब राज्य और जिला स्तरीय ...और पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने ऊर्जा संरक्षण, वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्यस्तरीय और जिलास्तरीय अधिकांश बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

इसके तहत अधिकारियों को अनावश्यक रूप से राज्य मुख्यालय या जिला मुख्यालय नहीं बुलाया जाएगा। साथ ही सरकार ने सरकारी खर्च पर अधिकारियों के विदेश खर्चे पर रोक लगा दी गई है।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं।पत्र में कहा गया है कि सभी विभाग ऊर्जा बचत और सरकारी खर्चों में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाएं।

राज्यस्तर की सभी समीक्षात्मक एवं समन्वय बैठकें यथासंभव वीसी के माध्यम से ही आयोजित हों। जिलास्तर की बैठकों में भी इसी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। केवल विशेष परिस्थितियों में ही भौतिक बैठकें आयोजित की जाएंगी।

ईंधन बचाने के लिए सरकार के कदम 

सरकार ने अगले छह माह तक अधिकारियों की सरकारी खर्चे पर होने वाली विदेश यात्राओं पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा विभागों और जिलों में कार पुलिंग व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया है, ताकि ईंधन की बचत हो सके।

मुख्य सचिव ने कहा है कि नए वाहन खरीदने की स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाए। सरकारी कार्यों के लिए किराये पर वाहन लेने में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा गया है।

साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, अतिथिगृहों और सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने तथा पहले से लगे संयंत्रों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी विभागों में होंगे नोडल अधिकारी 

ऊर्जा संरक्षण को लेकर सभी विभागों में नोडल पदाधिकारी नामित किए जाएंगे। ऊर्जा सचिव स्तर पर उनकी मासिक समीक्षा बैठक होगी। कार्यालयों में एसी, बल्ब और अन्य विद्युत उपकरणों के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाने तथा कार्यालय अवधि समाप्त होने के बाद सभी उपकरण बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागवार और कार्यालयवार सेंट्रल स्वीचिंग सिस्टम लागू करने की भी बात कही गई है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में ऊर्जा संरक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

साथ ही निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ईंधन और बिजली की खपत पिछले वर्ष की तुलना में कम हो।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लीची बुकिंग ठप, कंप्यूटर खराबी से किसान परेशान

यह भी पढ़ें- बिहार में बूस्ट होगी एयर कनेक्टिविटी, पटना-गया और दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर आया नया अपडेट