विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोरलेन सड़कों से जुड़ेंगे बिहार के सभी जिला मुख्यालय, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश 

Published: Wed, 27 May 2026 01:01 AM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के सभी जिला मुख्यालयों को फोरलेन सड़क से जोड़ने का निर्देश दिया है। इसका लक्ष्य ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो,पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प सभागार में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया कि सभी जिला मुख्यालयों काे फोर लेन सड़क की संपर्कता उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा स्टेट हाईवे की प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की त्वरित आवाजाही के लिए राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार किया गया है। राज्य के सुदूर इलाकों से पांच घंटा में पटना पहुंचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा।

राज्य में जो भी एक्स्प्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसे तीव्र गति एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें।

निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश 

उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यायलों को फोरलेन से कनेक्ट करें। राज्य के पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक कारिडोर, विशेष कृषि उत्पादन क्षेत्र एवं राज्य के महत्वपूर्ण बाजारों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करें। इससे राज्य की आर्थिक प्रगति तीव्र होगी और रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल मेंटेनेंस पालिसी को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। पुलों की गुणवत्ता एवं मजबूती की जांच निरंतर कराते रहें।

विशेषज्ञों की जो रिपोर्ट आयी है, उसके आधार पर विक्रमशीला पुल का स्थायी पुनर्स्थापन कार्य करायें। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का कार्य जुलाई के पहले सप्ताह में पूर्ण करें।

बैठक में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचि प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर सिंह व बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक एवं एनएचएआई के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार में सरकार और प्राइवेट संस्थान मिलकर बनाएंगे मेडिकल कॉलेज, CM ने दिए तेजी से काम के निर्देश 

यह भी पढ़ें- बिहार में अब शहरी निकायों में भी लगेंगे सहयोग शिविर, जनता की समस्याओं का होगा 'ऑन द स्पॉट' समाधान