Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC 2022 Topper: बिहार की 'गरिमा' की कहानी, बक्सर में रहकर बनीं 2nd टॉपर; पिता की मौत के बाद मां बनीं प्रेरणा

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Tue, 23 May 2023 03:31 PM (IST)

    UPSC 2nd Topper Garima Lohia बिहार के बक्सर की गरिमा लोहिया ने UPSC CSE 2022 की परीक्षा में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हालिस कर राज्य का मान बढ़ाया है। गरिमा के पिता नहीं है। साल 2015 में उनका निधन हो गया। तीन भाई-बहनों में गरिमा दूसरे स्थान पर हैं।

    Hero Image
    बक्सर की बेटी ने बढ़ाई बिहार की 'गरिमा', घर में रहकर की UPSC की तैयारी

    पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 की परीक्षा (UPSC 2022 Result) का परिणाम जारी कर दिया है। UPSC CSE 2022 की परीक्षा में बिहार की गरिमा लोहिया (Garima Lohia) ने पूरे भारत में सेकेंड रैंक लाकर राज्य का नाम रोशन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरिमा लोहिया (Garima Lohia) बक्सर जिला की रहने वाली हैं। तीन भाई-बहनों में गरिमा दूसरे स्थान पर हैं। गरिमा के पिता नहीं है। साल 2015 में उनका निधन हो गया। वे पेशे से एक व्यवसायी थे। पिता की मौत के बाद गरिमा की मां ने अपने तीनों बच्चों को संभाला।

    गृहिणी रहते हुए उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। एक साल पहले गरिमा की बड़ी बहन की शादी हुई है। गरिमा का एक छोटा भाई है। गरिमा अपनी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा मां को मानती हैं।

    देश की सर्वोच्च परीक्षा में गरिमा ने दूसरे प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया है। अपनी सफलता पर पर गरिमा ने कहा कि मां मेरे साथ रातभर जगती थी। खाने-पीने का ध्यान रखती थी। मां का सपना था कि मैं आईएएस बनूं। मेरी सफलता उनकी मेहनत का नतीजा है। 

    दूसरे प्रयास में गरिमा को मिली सफलता

    गरिमा लोहिया ने दसवीं तक की शिक्षा बक्सर से की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए बनारस और फिर दिल्ली चली गईं थी। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है।

    इसी दौरान 2020 में कोविड के प्रकोप के बीच गरिमा वापस बिहार स्थित अपने गृह जिला बक्सर लौट आईं थी। इसके बाद उन्होंने घर से ही यूपीएससी की पढ़ाई शुरू की। गरिमा ने बताया कि पहले खुद से तैयारी शुरू की। फिर ऑनलाइन किताबें मंगवाई।

    गरिमा के घर पर बधाइयों का तांता

    गरिमा ने पढ़ाई के लिए यूट्यूब और ऑनलाइन उपलब्ध सामाग्री की भी प्रयोग किया। बक्सर जैसे छोटे शहर में रहकर देश की सबसे कठिन परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर गरिमा ने एक अलग मिसाल पेश की है।

    गरिमा की सफलता की खबर से पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। गरिमा के घर पर बधाइयों का तांता लगा है। परिवारवाले और रिश्तेदार फोन कर भी गरिमा की सफलता पर मां को शुभकामनाएं दे रहे हैं।