Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पर्यटन की लंदन में होगी ब्रांडिंग, पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में जाएगी टीम

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Tue, 31 Oct 2017 04:58 PM (IST)

    बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहार में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लंदन में बिहार के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी।

    बिहार पर्यटन की लंदन में होगी ब्रांडिंग, पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में जाएगी टीम

    पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार सरकार ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बिहार के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग करेगी। लंदन में 6 से 8 नवंबर तक वल्र्ड टूरिज्म मार्ट का आयोजन किया जा रहा है। विश्वस्तरीय टूरिच्म मार्ट में बिहार भी भाग ले रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहार में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लंदन में बिहार के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी। बिहार के बौद्ध सर्किट और जैन सर्किट के अलावा सिखों के दशमेश गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जन्मशताब्दी समापन समारोह का प्रमुखता से प्रचार-प्रसार करने की तैयारी है।

     

    महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह से जुड़े स्थलों, बिहार के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय पर भी फोकस किया जाएगा। सूफी सर्किट सहित बिहार की विरासत, प्राचीन इतिहास आदि की तरफ भी विदेशी पर्यटकों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। इसमें गया के पितृपक्ष मेला को भी प्रमुखता से रखा गया।

     

    राजगीर, बोधगया, विक्रमशिला और वैशाली को उभारने की योजना तैयार की गई है। पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में विभाग के सचिव पंकज कुमार और पर्यटन निदेशक अशोक सिंह के अलावा दो अन्य अधिकारियों की टीम चार नवंबर को छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होगी।

     

    पर्यटन विभाग ने टूरिच्म मार्ट में भाग लेने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले हफ्ते इस सिलसिले में मंत्री प्रमोद कुमार ने विभाग की समीक्षा बैठक भी बुलाई है। टूरिज्म मार्ट में कैमूर पहाड़ी पर रोहतासगढ़ किला, बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के अलावा नालंदा और राजगीर के स्थल, सासाराम स्थित शेरशाह का मकबरा और हरिमंदिर साहिब समेत  बिहार के अन्य पर्यटन स्थलों को दर्शाया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner