Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Teacher News: राजकीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे बिहार के 72 शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 08:35 PM (IST)

    बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों के 72 बेहतरीन शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इनमें प्राथमिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक शिक्षक को 30 हजार रुपये स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। यह सम्मान 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिया जाएगा।

    Hero Image
    राजकीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे बिहार के 72 शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले 72 अध्यापकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इसमें प्रारंभिक से लेकर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अलाव उर्दू विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक शामिल हैं। खास बात यह कि चयनित अध्यापकों में 29 महिला और 43 पुरुष शिक्षक शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को शिक्षा विभाग की निदेशक (प्राथमिक) साहिला द्वारा पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की सूची जारी की गई।

    इन अध्यापकों को पांच सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म तिथि के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित राजकीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षक को पुरस्कार स्वरूप 30 हजार रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

    • प्रभारी प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बराठी, नुऔंव, कैमूर
    • विशिष्ट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह-आरपीसीजे उच्च विद्यालय, बेलवरघाट, वैशाली
    • विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल-उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिघरा, समस्तीपुर
    • प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार-उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोरो, हनुमान नगर, दरभंगा
    • सहायक शिक्षिका शोभा सिंह-कृत्यानंद मध्य विद्यालय, मलयपुर, बरहट, जमुई
    • प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी-प्राथमिक विद्यालय, पार्षद टोला, मजगामा, पूर्णियां
    • विज्ञान शिक्षक धीरज सिंह-मध्य विद्यालय, नोनियां टोला, चकला, नरपतगंज, अररिया
    • प्रधानाध्यापक डॉ. अशोक कुमार-राजकीय मध्य विद्यालय, पिलछी, दाउदनगर, औरंगाबाद
    • विशिष्ट शिक्षिका शालिनी कुमारी-मध्य विद्यालय, शंकरपुर, चौवनिया, नाथनगर, भागलपुर
    • प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनीन्द्र कुमार झा-आदर्श परियोजना कन्या माध्यमिक विद्यालय, मच्छरगावों, पश्चिम चंपारण
    • प्रधानाध्यापक श्रीकांत-राजकीयकृत मध्य विद्यालय, मटुक छपरा, पचरुखी, सिवान
    • प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह-आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, किशनगंज
    • प्रधानाध्यापक विक्रम कुमार-मध्य विद्यालय, टेढ़ी मुसहरी, फारबिसगंज, अररिया
    • शिक्षिका अनिता देवी-राजकीय मध्य विद्यालय, जमुनिया खास, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण
    • प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी-नया प्राथमिक विद्यालय, तीनकौड़िया, मनिहारी, कटिहार
    • प्रधान शिक्षिका संगीता कुमारी-प्राथमिक विद्यालय भनखनपुर मोहनिया, कैमूर
    • प्रधान शिक्षिका वंदना कुमारी-नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, साहू टोला, चकिया, पूर्वी चंपारण
    • प्रधानाध्यापक राजेश कुमार द्विवेदी-मध्य विद्यालय, इसोपुर, फुलवारी शरीफ, पटना
    • प्रधानाध्यापक त्रिवेणी कुमार-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सपहाँ, हाजीपुर, वैशाली
    • विशिष्ट शिक्षिका रूपरेखा कुमारी-मध्य विद्यालय, कुसमार, संग्रामपुर, मुंगेर
    • प्रधानाध्यापक डॉ. वीरेंद्र प्रसाद भास्कर-राजकीय मध्य विद्यालय, निघवाँ, कुर्था, अरवल
    • विशिष्ट शिक्षिका संगीता दूबे अर्चना-श्री रामस्वरूप सिंह, प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बढैया, गोपालगंज
    • प्रधान शिक्षिका कुमारी आरती सिंह-प्राथमिक विद्यालय, पाली, अतरी, गया
    • प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार-मध्य विद्यालय, दरगाहीगंज, नरपतगंज, अररिया
    • विशिष्ट शिक्षिका डॉ. अमृता कुमारी-रामधारी उच्च विद्यालय, तेतरी पकड़ा, नवगछिया, भागलपुर
    • विज्ञान शिक्षक हरि नारायण सहनी-महिला शिल्प कला भवन, उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुजफ्फरपुर
    • प्रधानाध्यापक संजय कुमार-राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय, जहानाबाद
    • प्रधानाध्यापक शिव बचन यादव-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरहरिया, सिवान
    • प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी-उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दीरा हरेवा, लखीसराय
    • प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.आसिफ अली-हरदेवी तुलसी, 2 उच्च विद्यालय, जमालपुर, मुंगेर
    • सहायक शिक्षिका वीणा कुमारी-मध्य विद्यालय कोआही, रून्नी सैदपुर, सीतामढ़ी
    • प्रधानाध्यापक कुमार विक्रमादित्य-उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरियार, सहरसा
    • प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर-मध्य विद्यालय, मंझेली हाट, पूणियों पूर्व, पूर्णियां
    • विशिष्ट शिक्षिका अलका राय-एमआरएस उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर
    • विशिष्ट शिक्षक आशीष अंबर-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धनुषी, केवटी, दरभंगा
    • शिक्षिका अंकिता कुमारी-पीएम श्री महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुशरूपुर, पटना
    • विद्यालय अध्यापक विवेक कुमार-भोला सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर
    • प्रधानाध्यापक नारायण सहनी-मध्य विद्यालय, दशई बालक, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी
    • प्रभारी प्रधानाध्यापिका माला कुमारी-मध्य विद्यालय, भोरे, गोपालगंज
    • विद्यालय अध्यापिका रीता कुमारी-उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिसौनी, सुपौल
    • प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी-उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर मधेपुरा
    • विशिष्ट शिक्षक यशपाल गौतम-श्री गणेश बीके साहू इंटर विद्यालय, वारिसलीगंज, नवादा
    • सहायक शिक्षक नूर आलम-राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नरार थान टोला, खजौली, मधुबनी
    • विद्यालय अध्यापक अश्विनी कुमार-उच्च विद्यालय, सरोत्तर, केसरिया, पूर्वी चंपारण
    • प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार-कन्या मध्य विद्यालय, चान्दन, बांका
    • प्रधानाध्याप, जितेन्द्र कुमार-मध्य विद्यालय, नावाडीह, बाँकेबाजार, गया जी
    • प्रधानाध्यापक डॉ. जाकिर हुसैन-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रोहुआ मकतब, वैशाली
    • सहायक शिक्षक विलफ्रेड हेनरी-उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनेर, पटना
    • विशिष्ट शिक्षिका पूनम कुमारी-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोठिया, दरियापुर, सारण
    • प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक-पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दिघौत, जमुई
    • प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी-उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर, खगड़िया
    • विशिष्ट शिक्षिका पुष्पा कुमारी-प्राथमिक विद्यालय, दशरथापुर, बगहा-02, पश्चिम चंपारण
    • शिक्षिका रजनी कुमारी-कन्या मध्य विद्यालय, महिषी, सहरसा
    • प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.अस्फाक-पीएम श्री 2 सीपीएसएस उच्च विद्यालय, डुमराांव, बक्सर
    • प्रधानाध्यापक विजय कुमार निराला-मध्य विद्यालय, उसरी, गोगरी, खगड़िया
    • प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीकांति कुमारी-प्रोजेक्ट बालिका 2 विद्यालय, जीतौरा, पीरो, भोजपुर
    • शिक्षक गोपाल जी-प्लस-टू उच्च विद्यालय, बरबीघा, शेखपुरा
    • प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार-प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, दरियापुर, बडहिया, लखीसराय
    • प्रधान शिक्षक संजय कुमार-नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, गढ़िया उत्तर, मधेपुरा
    • विशिष्ट शिक्षिका ममता मिश्रा-माडल इंस्टिट्यूट प्लस-टू, आरा, भोजपुर
    • प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश-राजकीय मध्य विद्यालय, रामपुर, तेघड़ा, बेगूसराय
    • प्रधानाध्यापक अबरार अहमद-बिलट सिंह जनता बालिका उच्च विद्यालय, खजौली, मधुबनी
    • विद्यालय अध्यापिका नेहा कुमारी-राज्य संपोषित हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपतगंज, राघोपुर, सुपौल
    • प्रधानाध्यापक रामानुराग झा-कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय, दलसिंह सराय, समस्तीपुर
    • शिक्षिका अनिता यादव-मध्य विद्यालय, नावाडेरा, सुमरांव, बक्सर
    • प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार मेहता-मध्य विद्यालय, बिलारी, करगहर, रोहतास
    • प्रधानाध्यापक सुनील राम-राजकीय मध्य विद्यालय, संथुआ, रफीगंज, औरंगाबाद
    • प्रधानाध्यापक मनोज कुमार-मध्य विद्यालय, आशोपुर, पुरनहिया, शिवहर
    • शिक्षिका विनिता प्रिया-प्लस-टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय, ओहारी, रोह, नवादा
    • स्नातक शिक्षिका अनुपमा सिंह-राजकीय मध्य विद्यालय, बीहट, बरौनी, बेगूसराय
    • प्रधानाध्यापक मो.नकी हसन अय्यूवी-मनोरंजन मध्य विद्यालय चेरो, सरमेरा, नालंदा
    • प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह-प्राथमिक विद्यालय, मनपुरवा, हिलसा, नालंदा

    comedy show banner
    comedy show banner