Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार राज्य पाठ्य-पुस्तक प्रकाशन निगम को मिला आइएसओ सर्टिफिकेट

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 28 Aug 2020 08:39 AM (IST)

    बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम को उत्कृष्ट कार्यो के लिए आइएसओ सर्टिफिकेट मिला है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार राज्य पाठ्य-पुस्तक प्रकाशन निगम को मिला आइएसओ सर्टिफिकेट

    पटना। बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम को उत्कृष्ट कार्यो के लिए इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन फोरम एवं इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन सर्विस ने संयुक्त रूप से आइएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया है। सम्मान पाने के लिए शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक एवं निगम के एमडी डॉ. रणजीत कुमार सिंह को बधाई दी है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने भी निदेशक डॉ. सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि मेरी सेवानिवृत्ति से पहले निदेशक द्वारा उन्हें तोहफा प्रदान किया गया है। निगम को मिला यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक बदलाव और विकास तेजी से हो रहा है। निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि निगम को आइएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त होने का श्रेय शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव को दिया जाता है, क्योंकि उनके द्वारा दिए गए प्रेरणा के चलते ही यह कार्य संभव हो पाया। निगम के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को भी इस सम्मान का श्रेय है, जो बहुत परिश्रम व लगन से निगम के विकास के लिए कार्यरत हैं। डॉ. आरके सिन्हा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना: डॉ. आरके सिन्हा की 18वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आरके सिन्हा मेमोरियल कमेटी एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

    इस अवसर पर साहित्य को भाषा के रूप में पढ़ाने की विद्या पर सेमिनार का आयोजन किया गया। शुरुआत डॉ. समीर कुमार शर्मा ने की। उन्होंने डॉ. आरके सिन्हा के व्यक्तिव पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. अवधेश कुमार शर्मा ने साहित्य को भाषा के रूप में पढ़ाने पर जोर देते हुए इसके महत्व के बारे में बताया। डॉ. सुनीता सिन्हा ने कहा कि साहित्य और भाषा में भविष्य कैसे उज्जवल हो सकता है, इसके बारे में बताया।