Move to Jagran APP

Bihar: पटना में G20 पर बनेगा विशेष थीम सॉन्ग, 250 विदेशी मेहमान होंगे शामिल; महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक

कला संस्कृति एवं युवा विभाग को जी-20 की बैठक के लिए नोडल एजेंसी बनाई गई है। विभाग की ओर से सफल मेजबानी के लिए निजी एजेंसी की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है जिसकी अंतिम तारीख 31 मई निर्धारित की गई है।

By Kumar RajatEdited By: Narender SanwariyaPublished: Fri, 26 May 2023 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 07:37 AM (IST)
Bihar: पटना में G20 पर बनेगा विशेष थीम सॉन्ग, 250 विदेशी मेहमान होंगे शामिल; महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक
Bihar: पटना में G20 पर बनेगा विशेष थीम सॉन्ग, 250 विदेशी मेहमान होंगे शामिल; महिला सशक्तीकरण की दिखेगी झलक

पटना, कुमार रजत। पटना में 22 और 23 जून को जी-20 समूह के लेबर इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी है। राजधानी के अशोक कन्वेंशन सेंटर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में 20 देशों के करीब 250 विदेशी मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इस इवेंट को लेकर विशेष थीम सॉन्ग भी बनाया जाएगा जिसमें बिहार के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत की झलक दिखेगी। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

loksabha election banner

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को जी-20 की बैठक के लिए नोडल एजेंसी बनाई गई है। विभाग की ओर से सफल मेजबानी के लिए निजी एजेंसी की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है, जिसकी अंतिम तारीख 31 मई निर्धारित की गई है।

लोकसंगीत व लोकनृत्य की होगी प्रस्तुति

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जी-20 समूह की बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों को नालंदा और बोधगया की सैर कराई जाएगी ताकि वह बिहार की विरासत को नजदीक से देख-समझ सकें। इसके अलावा पटना में तीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे जिसमें लोकनृत्य व लोकसंगीत की प्रस्तुति की जाएगी। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 20 मिनट, 45 मिनट और 20 मिनट के स्लाट में होंगे। यह सब विख्यात संगीत निर्देशक की देख-रेख में होगा। बिहार संग्रहालय में भी आयोजन से जुड़ीं तैयारियां की जा रही हैं।

महिला सशक्तीकरण की भी दिखेगी झलक

जी-20 के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों को महिला सशक्तीकरण से भी रूबरू कराया जाएगा। बिहार के ग्रामीण बाजार की झलक भी दिखाई जाएगी। महिला सशक्तीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयास जैसे जीविका दीदियों के कामकाज आदि की जानकारी दी जाएगी। बिहार पुलिस में महिला पुलिस बल के योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।

अशोक कन्वेंशन सेंटर में बढ़ेंगी सुविधाएं

जी-20 की बैठक को लेकर गांधी मैदान के समीप बने अशोक कन्वेंशन सेंटर को चुना गया है। पिछले माह दिल्ली से केंद्रीय टीम ने इसका निरीक्षण किया था। आयोजन को लेकर अशोक कन्वेंशन सेंटर की सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है। नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा शौचालय व कामन एरिया आदि में भी सुविधाएं अपग्रेड की जा रही हैं।

संवरेगा शहर, जगह-जगह बनेंगे स्वागत द्वार

जी-20 समूह की बैठक को लेकर राजधानी को भी सजाया-संवारा जाएगा। एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक जगह-जगह क्रिएटिव स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। सफाई और सुरक्षा पर विशेष फोकस होगा। हवाईअड्डे पर भी उपहारों से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.