विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनाथ ठाकुर तीसरी बार जाएंगे राज्यसभा; JDU में बनेगा नया रिकॉर्ड, हरिवंश पर फैसला बाकी

Published: Mon, 02 Mar 2026 07:57 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार राज्यसभा चुनाव में जदयू ने रामनाथ ठाकुर को तीसरी बार भेजने की तैयारी कर ली है, जो ...और पढ़ें

केंद्रीय राज्‍य मंत्री रामनाथ ठाकुर के नाम पर सीएम नीतीश कुमार ने लगाई मुहर। फाइल

केंद्रीय राज्‍य मंत्री रामनाथ ठाकुर के नाम पर सीएम नीतीश कुमार ने लगाई मुहर। फाइल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Rajya Sabha Chunav: केंद्रीय राज्‍य मंत्री रामनाथ ठाकुर लगातार तीसरी बार जदयू सांसद की हैसियत से राज्यसभा में जाएंगे। जदयू के दूसरे उम्मीदवार का नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तय नहीं किया है।

रामनाथ ठाकुर की उम्मीदवारी की भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, उन्हें नामांकन की तैयारी के लिए कह दिया गया है।

क्‍या रामनाथ ठाकुर तोड़ेंगे रिकॉर्ड

अगर वे तीसरी बार राज्यसभा में जाते हैं तो यह जदयू में पहली बार होगा। इससे पहले किसी सदस्य को केवल दो बार भेजा गया है। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के तीसरी बार भेजने का मामला नीतीश कुमार के पास विचाराधीन है।

राज्‍यसभा में कुल पांच सदस्‍यों का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है। इनमें जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश हैं। अब देखना है कि हरिवंश को हरी झंडी मिलती है या नहीं।  

जननायक के पुत्र हैं रामनाथ ठाकुर 

बिहार के मुख्‍यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर केंद्र में कृष‍ि एवं क‍िसान कल्‍याण मंत्रालय में राज्‍य मंत्री हैं।  

वे बिहार से विधान परिषद सदस्‍य रह चुके हैं। लालू प्रसाद के पहले मंत्र‍िमंडल में उन्‍होंने गन्‍ना उद्योग मंत्रालय संभावना था। इसके बाद नीतीश कुमार के दूसरे कार्यकारण में कई विभागों के मंत्री रहे।  

पवन सिंह के करीबी का बड़ा दावा 

यदि उन्‍हें दोहराया नहीं जाता है तो फिर किसको टिकट मिलेगा, इसपर सभी की नजरें टिक गई हैं। उधर भाजपा से अभी तक कोई नाम सामने नहीं आया है, लेकिन भोजपुरी गायक और एक्‍टर पवन सिंह का नाम चर्चा में है। 

उनके एक करीबी गायक ने दावा किया है कि उनका राज्‍यसभा जाना तय है।  भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने कहा है कि नोटिफिकेशन आने दीजिए सब क्‍ल‍ियर हो जाएगा।  

यह भी पढ़ें- बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट पर फंसा गणित, चिराग का बड़ा दावा, होली की बधाई के साथ तेजस्वी पर तंज

यह भी पढ़ें- बिहार राज्‍यसभा चुनाव: क्‍या RJD ने जुटा लिए 6 विधायक? तेजस्‍वी यादव के दावे ने बढ़ाया सस्‍पेंस