विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट पर फंसा गणित, चिराग का बड़ा दावा, होली की बधाई के साथ तेजस्वी पर तंज

Published: Mon, 02 Mar 2026 03:39 PM (IST)

राज्यसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान ने होली पर पार्टी विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने घोषणा की कि लोजपा (रामविलास) ...और पढ़ें

चिराग पासवान ने परिवार के साथ खेली होली। जागरण

चिराग पासवान ने परिवार के साथ खेली होली। जागरण

HighLights

  1. चिराग पासवान ने NDA उम्मीदवारों की जीत का दावा किया।

  2. तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने पर तंज कसा।

  3. बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। Rajya Sabha Chunav: बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर अब तक सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही खेमों ने अपने उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में कई नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

एक ओर जनता दल (यूनाइटेड) से रामनाथ ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी से पवन सिंह के नाम सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं।

इसी बीच एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी विधायकों की बैठक की।

सोमवार को होली के मौके पर परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाने के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनडीए जिस भी दल के उम्मीदवार उतारेगा, लोजपा (रामविलास) बिहार से सभी पांचों उम्मीदवारों को जिताने में पूरी ताकत लगाएगी।

Chirag 1

(चिराग पासवान की होली जमकर उड़ा गुलाल।)

पांचों सीटों पर एनडीए की होगी जीत 

चिराग पासवान ने दावा किया कि राज्य की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की ही जीत होगी। इसी दौरान उन्होंने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को भी होली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा— लालू जी, राबड़ी जी और मेरी सभी बहनों को होली की शुभकामनाएं। राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के संभावित उम्मीदवार होने के सवाल पर चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि वे चाहें तो चुनाव लड़ लें, लेकिन उनकी हार तय है।

गौरतलब है कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें रिक्त हो रही हैं। मौजूदा संख्या बल के आधार पर चार सीटों पर एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला रोचक बना हुआ है। पांचवीं सीट जीतने के लिए 41 वोटों की जरूरत है। एनडीए के पास फिलहाल 38 वोट हैं, जबकि विपक्ष को जीत के लिए छह अतिरिक्त वोटों की दरकार है।

Chirag 3