विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति: सम्राट बने अध्यक्ष, चेतन आनंद समेत इन विधायकों को उप मंत्री का दर्जा 

Published: Sat, 23 May 2026 02:33 AM (IST)

बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री विजय ...और पढ़ें

चेतन आनंद और सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

चेतन आनंद और सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन करते हुए नई अधिसूचना जारी की है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में विधान परिषद सदस्य संजय सरावगी तथा उमेश सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ललन कुमार मंडल को भी उपाध्यक्ष पद दिया गया है।

सदस्यों को मिलेगा उप मंत्री का दर्जा 

समिति में विधायक चेतन आनंद, संगीता कुमारी, भरत बिन्द, मुरारी प्रसाद गौतम तथा सिद्धार्थ सौरव सहित कई नेताओं को सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रहलाद यादव, नीलम देवी, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता और चंदन कुमार सिंह को भी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि दोनों उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाएगा, जबकि सभी सदस्यों को राज्य के उप मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। बिहार विधान मंडल के सदस्य अपने वर्तमान वेतन, भत्ता और अन्य सुविधाएं पूर्ववत प्राप्त करते रहेंगे।

इसके अतिरिक्त दर्जा प्राप्त होने के कारण मिलने वाली अन्य सुविधाएं राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि समिति की शेष रिक्तियों पर मनोनयन बाद में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में सिंचाई का महा-प्लान: ₹174 करोड़ की योजना से 3 जिलों को मिलेगी संजीवनी, CM ने दिए जल भंडारण के निर्देश

यह भी पढ़ें- बिहार के स्कूली शिक्षकों को अब समय पर मिलेगा वेतन, शिक्षा विभाग की खास तैयारी