विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में सिंचाई का महा-प्लान: ₹174 करोड़ की योजना से 3 जिलों को मिलेगी संजीवनी, CM ने दिए जल भंडारण के निर्देश

Published: Sat, 23 May 2026 02:13 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा नदी के जल को बाढ़ अवधि में बदुआ और खड़गपुर जलाशयों में भंडारण कर सिंचाई सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

HighLights

  1. गंगा जल को जलाशयों में भंडारण का निर्देश।

  2. बांका, भागलपुर, मुंगेर के किसानों को मिलेगा लाभ।

  3. ₹174 करोड़ की लागत से सिंचाई सुविधा बढ़ेगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने यह निर्देश दिया कि सुल्तानगंज के पास गंगा नदी के जल को बाढ़ अवधि (जुलाई से अक्टूबर) के बीच उद्वह कर जल संचयन क्षमता के अनुरूप बदुआ जलाशय एवं खड़गपुर जलाशय में भंडारण कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाए।

इस योजना के कार्यान्वयन से बदुआ जलाशय से बांका, भागलपुर एवं मुंगेर जिला में 45,850 हेक्टेयर क्षेत्र में तथा खड़गपुर जलाशय से मुंगेर जिले में 5,310 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करायी जा सकेगी।

फुल्लीडूमर प्रखण्ड में स्थित मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय से बांका जिला के फुल्लीडूमर एवं अमरपुर प्रखण्ड के सम्पूर्ण निर्धारित कमांड क्षेत्र 4,204 हेक्टेयर में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

जल संग्रहण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी का जल उद्दह कर बदुआ जलाशय के माध्यम से बांका जिला के फुल्लीडूमर प्रखण्ड स्थित फुल्लीडूमर, मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय में जल संग्रहण कार्य करें।

इस योजना के कार्यान्वयन से बदुआ जलाशय से बांका, भागलपुर एवं मुंगेर जिला में कुल 45,850 हे० क्षेत्र में तथा खड़गपुर जलाशय से मुंगेर जिला में कुल 5,310 हे० क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करायी जा सकेगी।

साथ ही फुल्लीडूमर प्रखण्ड में स्थित मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय से बांका जिला के फुल्लीडूमर एवं अमरपुर प्रखण्ड के सम्पूर्ण निर्धारित कमांड क्षेत्र 4,204 हेक्टेयर में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

जलवायु परिवर्तन की वजह से कम हुआ पानी

जलवायु परिवर्तन एवं अनियमित वर्षापात के कारण बांका जिले के बदुआ जलाशय एवं मुंगेर जिले के खड़गपुर जलाशय के जल भंडारण क्षमता में क्रमशः 39.78 प्रतिशत एवं 69.59 प्रतिशत की कमी पायी गयी, जिसके फलस्वरूप इन जलाशयों में रूपांकित सिंचाई लक्ष्य 51,160 हेक्टेयर है, लेकिन 19,136 हेक्टेयर में ही सिंचाई उपलब्ध हो पाता है।

इन जलाशयों से निर्धारित सिंचाई लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसलिए गंगा जल उद्वह योजना का विस्तार करते हुए बिजीखोरवा सिंचाई कालोनी में निर्माणाधीन डिटेंशन टैंक से तीन मोटर पम्प की सहायता से 15.02 मिलियन क्यूबिक मीटर जल को उद्दह कर 0.90 मी. व्यास के 26.00 किमी लम्बाई के पाईप लाईन तथा 0.50 मी. व्यास के 1.15 किमी लम्बाई के पाईप लाईन के माध्यम से फुल्लीडुमर, मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय में जल भंडारण की योजना है, जिसकी अनुमानित लागत 174.5208 करोड़ रूपये है।

यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधियों की जाति पर सियासत, डिप्टी सीएम बोले- तेजस्वी यादव बेबुनियाद बयानबाजी के आदी

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को धमकी, रिश्तेदार के घर में छिपा आरोपी गिरफ्तार