बिहार के स्कूली शिक्षकों को अब समय पर मिलेगा वेतन, शिक्षा विभाग की खास तैयारी
बिहार सरकार छह लाख स्कूली शिक्षकों को समय पर वेतन देने के लिए विशेष योजना बना रही है। शिक्षा विभाग ...और पढ़ें

शिक्षकों की सैलरी के लिए शिक्षा विभाग का प्लान। फाइल फोटो
HighLights
छह लाख शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान होगा।
शिक्षा विभाग विशेष कार्य योजना तैयार कर रहा है।
केंद्रांश में देरी पर भी वेतन नहीं रुकेगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार तकरीबन छह लाख स्कूली शिक्षकों को ससमय वेतन भुगतान के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर फंड व्यवस्था की रही है, ताकि केंद्रांश में विलंब होने पर भी शिक्षकों को वेतन भुगतान में देरी नहीं हो। इसके लिए शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा शाखा के पदाधिकारियों को विशेष कार्य योजना बनाने को कहा गया है।
फिलहाल विभाग के स्तर से स्कूली शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए 642 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सभी स्कूली शिक्षकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसमें कभी-कभी कुछ दिनों का विलंब हो जाता है।
इसका समाधान का रास्ता निकालने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है। इसके पहले राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 1050 करोड़ रुपए जारी किया था।
इस राशि से शिक्षकों को अप्रैल और मई का वेतन भुगतान किया जा रहा है। इससे पंचायतीराज संस्था, नगर निकाय संस्था में कार्यरत शिक्षकों के अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जिला संवर्ग के स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक, जो समग्र शिक्षा अभियान से आच्छादित हैं, को वेतन भुगतान किया गया है।
टीईटी पास होने पर ही प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान
बिहार के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत वैसे नियोजित शिक्षक जिन्होंने 2015-17 एवं 2017-18 में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन्हें विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान तभी देय होगा, जब टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होंगे। यह आदेश प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने जारी किया है।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार एवं अन्य बनाम मनोज कुमार एवं अन्य में सुनवाई के बाद 16 जनवरी 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में शिक्षा विभाग ने यह निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में सिंचाई का महा-प्लान: ₹174 करोड़ की योजना से 3 जिलों को मिलेगी संजीवनी, CM ने दिए जल भंडारण के निर्देश
यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधियों की जाति पर सियासत, डिप्टी सीएम बोले- तेजस्वी यादव बेबुनियाद बयानबाजी के आदी
