विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार को किसी ने भाव नहीं दिया, विपक्षी एकता का गुब्बारा भी फुस्स हुआ

By Raman ShuklaEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 31 Dec 2022 08:37 PM (IST)

Bihar Politics राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को विपक्ष का कोई दल भाव नहीं दे रहा है इसलिए हताश होकर खुद को पीएम-पद की रेस से बाहर बता रहे हैं। वे जिनसे मिल कर आए थे उनमें से किसी ने पलट कर पूछा नहीं। (फाइल फोटो)

सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार को किसी ने भाव नहीं दिया।
सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार को किसी ने भाव नहीं दिया।

पटना, राज्य ब्यूरो: राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को विपक्ष का कोई दल भाव नहीं दे रहा है, इसलिए हताश होकर खुद को पीएम-पद की रेस से बाहर बता रहे हैं। वे तीन महीने से दिल्ली नहीं गए और जिनसे मिल कर आए थे, उनमें से किसी ने पलट कर पूछा नहीं।

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा में एनडीए से नाता तोड़ा, स्वयं को पीएम प्रोजेक्ट करने वाले नारे लगवाए और बिहार की तरह देश का नेतृत्व करने के इरादे जाहिर करने वाले होर्डिंग तक लगवाए। अब कह रहे हैं कि वे इस स्पर्धा में नहीं हैं। यह दोहरापन लोग देख रहे हैं।

'नीतीश कुमार को कोई स्वीकार नहीं करेगा'

उन्होंने 2024 के संसदीय चुनाव में राहुल गांधी को पीएम-प्रत्याशी बनाने की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की राय का स्वागत किया और कहा कि भाजपा भी चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के बीच सीधा मुकाबला हो। नीतीश कुमार को कोई स्वीकार नहीं करेगा।

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को न राहुल गांधी ने अपनी यात्रा में बुलाया, न सोनिया गांधी को पंजाब चुनाव के बाद मिलने का वक्त देने की बात याद रही। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भी पद ग्रहण किये दो महीने हो गए, लेकिन नीतीश कुमार को बुलावा नहीं आया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता का जो गुब्बारा उड़ाया था , वह फुस्स हो चुका है। ममता बनर्जी, केसीआर, केजरीवाल सबने हाथ खींच लिए हैं।

यह भी पढ़ें- जहरीली शराब कांड : होम्योपैथिक दवा से शराब बनाकर मौत का कहर बरपाने वाला रामबाबू दिल्ली में गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।