Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजद नेता ने पूछा- जर्जर स्कूटर पर चलने वाले सुशील मोदी कैसे बने अकूत संपत्ति के मालिक, विपक्ष से डर गई भाजपा!

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 09:43 PM (IST)

    अरुण यादव ने कहा कि भाजपा नेता लंबी अवधि तक जर्जर स्कूटर पर चलते रहे हैं। वह यह बताएं कि इतनी अकूत संपत्ति के मालिक कैसे बन गए। अपनी संपत्ति की जांच व ...और पढ़ें

    Hero Image
    जर्जर स्कूटर पर चलने वाले सुशील मोदी अकूत सपत्ति के मालिक कैसे बन गए : राजद

    राज्य ब्यूरो, पटना: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने शनिवार को भाजपा नेता सुशील मोदी पर निशाना साधा। अरुण यादव ने कहा कि भाजपा नेता लंबी अवधि तक जर्जर स्कूटर पर चलते रहे हैं। वह यह बताएं कि इतनी अकूत संपत्ति के मालिक कैसे बन गए। अपनी संपत्ति की जांच वह किसी केंद्रीय एजेंसी से क्यों नहीं कराते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजद नेता अरुण यादव ने आगे कहा कि सुशील मोदी अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए उप मुख्यमंत्री व उनके परिजनों के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। चर्चा में बने रहने के लिए वह तथ्यहीन व भ्रामक बयानबाजी करते हैं।

    विपक्ष का मुकाबला नहीं कर रही केंद्र सरकार: एजाज

    राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष का मुकाबला नहीं कर पा रही है। इसलिए उसने केंद्रीय जांच एजेंसियों को विपक्ष के पीछे लगाया हुआ है। विपक्ष को दबाने के लिए जो काम किए जा रहे वह ठीक नहीं है।

    राजद प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने में जिस तरह की गड़बड़ी दिखाई गई, उससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा कहीं न कहीं सच से सरकार डर गई है।