Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पारस ने चिराग पर साधा निशाना, कहा-दल जुट सकता है पर दिल नहीं; बीजेपी से नजदीकी पर भी उठाए सवाल

    By Dina Nath SahaniEdited By: Rahul Kumar
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 09:56 PM (IST)

    Bihar Politics सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर निशाना साधा है। पारस ने कहा कि चिराग ने दल और दिल दोनों तोड़ा है।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और चिराग पासवान। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रविन्द्र भवन में कार्यक्रम में भतीजे चिराग पासवान पर निशाना साधा। पारस ने कहा कि जब दल टूटता है तो वह फिर से जुट जाता है, लेकिन जब दिल टूटता है तो वह नहीं जुड़ता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिराग ने दल व दिल दोनों तोड़ा। रामविलास पासवान के सपने को चकनाचूर किया। आज चिराग राजग में आने को व्याकुल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रधान महासचिव केशव सिंह ने किया। पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वीणा देवी, सांसद महबूब अली कैसर, प्रिंस राज, चंदन सिंह, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह व विधान पार्षद भूषण राय ने भी संबोधित किया।

    प्रदेश में सरकार बनाने पर कर रहे हैं चिंतन : चिराग

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी दफ्तर में कार्यक्रम में कहा कि हमारी पार्टी बिहार में कैसे सरकार बनाएगी, इस पर गंभीरता से चर्चा की जा रही है, जिससे आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे।

    चिराग ने कुढ़नी उपचुनाव में प्रचार के सवाल पर कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल का उनके पास फोन आया था। कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई है। जब कार्यक्रम बनेगा तब प्रचार में जाएंगे। चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अगर काम किया होता तो आज जदयू बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी नहीं होती। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, पूर्व सांसद अरुण कुमार, रेणु कुशवाहा, डा.सत्यानंद शर्मा, संजय पासवान, हुलास पाण्डेय व अशरफ अंसारी समेत अन्य नेता मौजूद थे।