Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: स्‍ट्रैंड रोड वाले बंगले में रहेंगे मंत्री तेज प्रताप यादव, अन्‍य 14 मंत्रियों को भी मिला आवास

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 12:44 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार सरकार ने 15 मंत्रियों के आवास आवंटित कर दिए हैं। लालू प्रसाद के बड़े बेटे व मंत्री तेज प्रताप यादव तीन स्‍ट्रैंड रोड वाले बंगले में रहेंगे। अन्‍य मंत्रियों को भी अलग-अलग स्‍थान पर बंगले आवंटित किए गए हैं।

    Hero Image
    तेज प्रताप समेत 15 मंत्रियों को आवास आवंटित। फाइल फोटो

    पटना,  राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: राज्य सरकार ने 15 मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित कर दिए हैं। लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के बड़े पुत्र व पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव (Minister Tej Pratap Yadav) को सरकार ने 3 स्ट्रेंड रोड बंगला आवंटित किया है। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ को 3 ट्रेलर रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री व उन्हें आवंटित बंगले 

    • तेजप्रताप- पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग - 3 स्ट्रेंड रोड
    • मो.आफाक आलम - पशु व मत्स्य संसाधन - 20ए हार्डिंग रोड पटना
    • कुमार सर्वजीत - पर्यटन - 17 हार्डिंग रोड
    • ललित कुमार यादव - पीएचइडी - 43 हार्डिंग रोड
    • समीर महासेठ - उद्योग - 3 ट्रेलर रोड
    • चंद्रशेखर - शिक्षा - 12 बेली रोड
    • अनिता देवी - एससी, एसटी कल्याण - 41 हार्डिंग रोड
    • जितेंद्र राय - कला संस्कृति व युवा विभाग - 3 सर्कुलर रोड
    • सुधाकर सिंह - कृषि - 4 स्ट्रेंड रोड
    • शमीम अहमद - गन्ना उद्योग - 39 हार्डिंग रोड
    • शाहनवाज - आपदा प्रबंधन - 3/20 सेट बंगला गर्दनीबाग़
    • मो. इजराइल मंसूरी - सूचना प्रावैधिकी - 21 हार्डिंग रोड
    • मुरारी गौतम - पंचायती राज - 2 स्ट्रेंड रोड
    • कार्तिक कुमार - विधि - 1/20 बी सेट बंगला गर्दनीबाग
    • सुरेंद्र राम - श्रम संसाधन - 2/20 बी सेट बंगला गर्दनीबाग

    पूर्व आइएएस का बेटा बना मंत्री मदन सहनी का पीएस

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे और बिहार राज्य परिवहन निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक श्याम किशोर के बेटा उत्कर्ष को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने अपना निजी सचिव (प्राइवेट सेक्रेटरी) बनाया है। इसकी नियुक्ति अस्थायी है और किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकती है। मंत्री के पद त्यागने या निजी सचिव के पद से हटाये जाते ही इसकी सेवा समाप्त हो जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। बता दें कि उत्कर्ष के बहनाेई (जीजा) विशाल राज भी आइएएस अधिकारी हैं और मधुबनी के डीडीसी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि इनके पिता बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत किए गए थे।