विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Politics Highlights: रोहिणी यादव और CM नीतीश की रही चर्चा, 16 नवंबर की राजनीतिक खबरें

Published: Sun, 16 Nov 2025 07:17 AM (IST)Updated: Sun, 16 Nov 2025 09:55 PM (IST)

Bihar Result में NDA की जीत के बाद नई सरकार बनाने पर राजनीतिक गहमागहमी तेज है। दूसरी तरफ लालू परिवार ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट बैठक। (जागरण)

नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट बैठक। (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Election Result 2025 में NDA की प्रचंड जीत के बाद बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। बिहार के CM नीतीश कुमार ही होंगे या किसी और के नाम पर मुहर लगेगी? इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है और नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ राजद में सिर फुटौवल जारी है और लालू परिवार में भी फूट हो गई है। कांग्रेस भी अपनी हार का विश्लेषण करने में लगी हुई है। इस लाइव ब्लॉग में हम बिहार की राजनीतिक घटनाओं की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं। Bihar news Letest Update के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ