विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP से चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार? चिराग पासवान ने समझाई 'बैकडोर पॉलिटिक्स', बोले- बिहार में किसी भी सीट से...

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 31 Oct 2023 07:31 PM (IST)

लोजपा (आर) के चीफ चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा है ...और पढ़ें

UP से चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार? चिराग पासवान ने समझाई 'बैकडोर पॉलिटिक्स' (फाइल फोटो)
UP से चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार? चिराग पासवान ने समझाई 'बैकडोर पॉलिटिक्स' (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना। Chirag Paswan On CM Nitish Kumar लोजपा (आर) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसे सीएम हैं, जो बैकडोर से नियुक्तियां कराते हैं और बैकडोर से ही मुख्यमंत्री बने हैं। एमएलसी के माध्यम से बार-बार आते हैं और खुद को मुख्यमंत्री बनाते हैं।

चिराग पासवान यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "जो मुख्यमंत्री खुद कभी चुनाव न लड़े, ऐसे में वो जनता के दर्द को क्या समझेंगे। वहीं, अब ये चर्चा में चल रहा है कि आने वाले दिनों में वो उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि बिहार से तो वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।"

'...उनकी जमानत जब्त होगी'

पासवान ने कहा कि बिहार में उनको (Nitish Kumar) मालूम है कि नालंदा समेत कोई भी सीट ऐसी नहीं है, जहां से वो चुनाव लड़ें और जीत सकें, बल्कि उनकी जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इनको पूरी तरह से नकार दिया है और तीसरे नंबर की पार्टी बना दिया है। इसलिए यह दूसरे राज्यों में विकल्प तलाश रहे हैं।

क्या बिहार शिक्षक भर्ती में धांधली हुई है?

चिराग पासवान ने कहा, "बिहार शिक्षक भर्ती में 100 फीसदी धांधली हुई है। लेन-देन हुआ है। इस मुख्यमंत्री से ज्यादा आजतक किसी मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को इतना टॉलरेट नहीं किया है। भ्रष्टाचार इनकी नाक के नीचे होता है। इनके अधिकारी, इनके विधायक, इनके सांसद और इनके मंत्री, सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।"

चिराग पासवान ने कहा, "अगर आपके पास पैरवी है, अगर आपके पास पहुंच है और अगर आपके पास पैसा है तो आपको नौकरी मिल जाएगी। लेकिन अगर ये तीन चीजें आपके पास नहीं हैं तो आप लाख काबिल हों, आपको नौकरी नहीं मिलेगी। कई ऐसे लोगों की नियुक्ति हुई, जिनको हस्ताक्षर तक करना नहीं आता है। सबसे बड़ा भ्रष्टाचार नीतीश कुमार के शासन में ही हो रहा है।"

ये भी पढ़ें- Bihar Teacher News : जीतन राम मांझी को क्यों याद आए लालू यादव? शिक्षक भर्ती पर CM नीतीश से बोल गए बड़ी बात

ये भी पढ़ें- JDU 'जाति' देखकर नहीं बनाएगी जिला प्रभारी, दीपावली के बाद आ सकती है सूची; स्थानीय स्तर पर हलचल तेज