Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: भाजपा ने मनोनीत किए छह और जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश मंत्री को पटना की कमान

    Updated: Mon, 05 May 2025 10:43 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने 52 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया अब पूरी कर ली है। बीजेपी ने छह और जिलाध्यक्ष बनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना की कमान पूर्व प्रदेश मंत्री रहे रूप नारायण मेहता को सौंपी है। पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार बनाए गए हैं।

    Hero Image
    भाजपा ने छह और जिलाध्यक्ष मनोनीत किए हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पार्टी के छह और संगठनात्मक जिलाध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पार्टी के सभी 52 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना महानगर के जिलाध्यक्ष का दायित्व पूर्व प्रदेश मंत्री रहे रूप नारायण मेहता को दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद के जिला अध्यक्ष का दायित्व धीरज को

    इसी तरह से पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार बनाए गए हैं। जहानाबाद के जिला अध्यक्ष का दायित्व धीरज कुमार एवं नालंदा जिला की जिलाध्यक्ष का बागडोर राजेश कुमार संभालेंगे। सहरसा के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं जमुई के जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि चार महीने से पार्टी के कार्यकर्ताओं को छह जिले में जिलाध्यक्ष के नाम की प्रतीक्षा थी। अब इसकी भरवाई कर ली गई है। 

    उप महापौर रह चुके हैं रूप नारायण

    विदित है कि रूप नारायण मेहता नगर निगम के उप महापौर रह चुके हैं। उधर, छह नाम के घोषणा के साथ ही सांगठनिक चुनाव का कोरम पूरा हो गया है। सभी छह के छह पहली बार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। बिहार में भाजपा ने संगठन स्तर पर 52 जिलों की परिकल्पना कर रखी है, जिसके अध्यक्षों के चयन-मनोनयन की औपचारिकता पहले ही पूरी हो चुकी है।

    प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा शीघ्र

    अब संभावना है कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल शीघ्र ही प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा भी करेंगे। विधानसभा चुनाव में छह महीने से कम समय शेष है। ऐसे में संगठनात्मक दृष्टिकोण से दिलीप जायसवाल की कैबिनेट की पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेसब्री से प्रतीक्षा है।

    चौधरी की टीम के साथ चल रहा काम

    बता दें कि वर्तमान में दिलीप जायसवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टीम के साथ काम चला रहे हैं। महत्वपूर्ण यह है कि प्रदेश परिषद की बैठक के उपरांत एक महीने का समय छह जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा मेें लग गए।

    comedy show banner
    comedy show banner