विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: भाजपा ने चला बड़ा दांव , अब नंद किशोर नहीं मोदी के करीबी विजय सिन्हा होंगे विधानसभा स्‍पीकर

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Tue, 24 Nov 2020 08:19 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 01:07 PM (IST)

Bihar Politics पहले भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नंद किशोर यादव को विधान सभा स्‍पीकर बनाने की बात थी। आखिरी वक्त ...और पढ़ें

पूर्व श्रम संसाधन मंत्री व भाजपा नेता विजय कुमार सिन्‍हा की तस्‍वीर ।
पूर्व श्रम संसाधन मंत्री व भाजपा नेता विजय कुमार सिन्‍हा की तस्‍वीर ।

पटना, रमण शुक्ला । Bihar Politics: भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और लखीसराय (Lakhisarai) के विधायक विजय सिन्हा (Vijay Sinha ) अगले विधानसभा अध्यक्ष (Assembly Speaker) होंगे। पार्टी की शीर्ष कमेटी (High level comi) ने सोमवार की देर रात सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का निर्णय किया है। विजय सिन्हा विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज मंगलवार (24 नवंबर ) को दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।

भाजपा के खाटी कार्यकर्ता

बता दें कि पिछली सरकार में सिन्हा श्रम संसाधन मंत्री थे। लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गए हैं। भाजपा के खाटी कार्यकर्ता व पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी के करीबी हैं। मंत्री बनने से पहले प्रदेश प्रवक्ता के अलावा जिले से लेकर प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

महागठबंधन की हवा में भी सीट बचा ली थी

2015 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को जदयू और राजद गठबंधन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी तब भी लखीसराय के लोगों ने विजय सिन्हा पर अपना भरोसा जताया था। इससे पहले पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन आखिरी समय में पार्टी ने निर्णय पलट दिया। विजय कुमार सिन्हा के नाम से पहले पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र का नाम भी काफी चर्चा में रहा।

भाजपा ने चला बड़ा दांव

भाजपा ने उप मुख्यमंत्री के दोनों पदों पर पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों को सौंपने के बाद सामाजिक समीकरण को दुरुस्त करने के लिए बड़ा दांव चला है। पार्टी की इस पहल से सवर्णों को साधने का काम किया गया है। पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो इसका बड़ा संदेश जाएगा।