Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा- इनके 'ज्ञान' से लोग 'आतंकित'

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 04:20 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर लोकतंत्र को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है और वे संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं। चुनाव आयोग पर राहुल के आरोपों को भी उन्होंने निराधार बताया और कहा कि कर्नाटक सरकार को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

    Hero Image
    राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे (राहुल) देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जब देश को ''ज्ञान'' देते हैं तो लोग प्रभावित नहीं आतंकित हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने आलंद विधानसभा को लेकर चर्चा की है। भाजपा वहां 2018 तक जीती थी, 2023 में कांग्रेस 248 वोट से जीती है। कर्नाटका उच्च न्यायालय ने वहां पर री-पोलिंग का आदेश दिया है। ‎ चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी के आरोपों को नकारा है। उसने साफ कहा कि कुछ शिकायतें आई थीं, जिसे लेकर 2023 में मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद इसकी जांच कर्नाटक की सीआइडी को करनी है। 2023 से कर्नाटका में कांग्रेस की सरकार है और सीआईडी उन्हीं के अंदर है।

    ‎‎उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी सरकार से पूछना चाहिए। राहुल ने विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को गिराया है।

    ‎भाजपा के नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि आनलाइन नाम नहीं काटे जाते हैं। यह मामला 2023 का है और कर्नाटका में उनकी सरकार है, अब बात 2025 में उठाई गई है।

    ‎‎रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी 2014, 2019 और 2024 के चुनाव को फर्जी बता रहे हैं। राहुल गांधी देश के मतदाताओं के विवेक का अपमान करना बंद करें। राहुल गांधी को उनकी ही करनी के कारण वोट नहीं मिलता है। राहुल गांधी चुनाव आयोग, संसद, अदालत, मीडिया यानी सारी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं।

    राहुल गांधी जितना बोलते हैं, उतना खुद को एक्सपोज करते हैं। लोकतंत्र लोकलाज और जिम्मेदारी से चलता है।

    प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, एवं सुनील सेवक उपस्थित थे।