Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम पर कई चर्चाओं के बीच जदयू का नया वीडियो- जहिया से अईले नीतीश भइया, बदल गईल दुनिया

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 05 Apr 2022 06:21 AM (IST)

    जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आवाज-ए-बिहार नाम से रविवार को दो म्यूजिकल वीडियो को जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ट्विटर हैंडल से दोनों वीडियो को ट्वीट किया है। बोल हैं जहिया से अईलेऽ नीतीश भइया जी सगुनियां ये हमार भइया.. बदल गईल दुनिया।

    Hero Image
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

    राज्य ब्यूरो, पटना : नीतीश कुमार को लेकर किस्म-किस्म के कयास के बीच जदयू ने आवाज-ए-बिहार नाम से रविवार को दो म्यूजिकल वीडियो को जारी किया है। उक्त वीडियो का गीत भोजपुरी में है और धुन पारंपरिक है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से दोनों वीडियो को ट्वीट किया है। इसके बोल हैं : जहिया से अईलेऽ नीतीश भइया जी सगुनियां, ये हमार भइया.. बदल गईल दुनिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिखाए नीतीश के विकास कार्य

    भोजपुरी गीत के साथ बनाए गए इस वीडियो में नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को खास तौर दिखाया गया है। सड़क और पुल के अतिरिक्त राजगीर के ग्लास ब्रिज और घोड़ा कटोरा को भी दिखाया गया है। एक दूसरा बोल है : ये हमार दीदी क्षेत्र में विकास के जे बरसे लागल बुनिया, बिजली सड़क और बनइलेऽ पुल-पुलिया, गांव-गांव खोल दिहलेऽ स्कूलिया, घर-घर आ गइले नल वाला पनिया। 

    गांव-गांव बहे लागल खुशी के बयार हो...

    नीतीश कुमार द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण से जुड़े वीडियो को भी दिखाया गया है। एक वीडियो यह भी है कि जब नीतीश कुमार विदेशी डेलिगेट्स से मिल रहे हैं। एक दूसरे वीडियो के बोल हैं : गांव-गांव बहे लागल खुशी के बयार हो, महिला के मिलल आधे-आधी अधिकार हो, साइकिल से पढ़े देखी जाए लागल मुनियां, ये हमार बहिन.. बदल गईल दुनिया। यह गीत महिला की आवाज में है, जिसमें जीविका समूह की महिलाओं के अलावा छात्राओं को समूह में साइकिल से स्कूल जाते हुए दिखाया गया है।